कांग्रेस के द्वारा प्रदेश भर में छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा आयोजित केसीजी जिले में कांग्रेस के जनप्रतिनिधि एवं संगठन के पदाधिकारी रहे नदारत
खैरागढ़–छत्तीसगढ़ प्रदेश में इंडियन नेशनल कांग्रेस के द्वारा प्रदेश भर में छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा गिरौदपुरी धाम से 27 सितंबर 2024 से 2 अक्टूबर 2024 रायपुर न्याय यात्रा का आयोजन किया गया है जिसमें प्रदेश भर के जाने-माने संगठन और चुने हुए जनप्रतिनिधि ब्लॉक तक के कांग्रेस जन इसमें शामिल हो रहे हैं लेकिन देखने में यह आ रहा है KCG खैरागढ़ विधानसभा से संगठन के पदाधिकारी चुने हुए जनप्रतिनिधि और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का इस पदयात्रा में कोई भी नजर नहीं आ रहा है सत्ता चले जाने के बाद कांग्रेस पार्टी खास करके KCG जिला से इस न्याय यात्रा में कोई भी दिखाई नहीं दे रहा है यहां तक के छुईखदान से जिला कांग्रेस पार्टी के कोषाध्यक्ष संजय महोबिया भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए समय निकाल सकते हैं उनकी धर्मपत्नी नगर पंचायत छुईखदान के अध्यक्ष भी है छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के तत्व धान में होने वाला न्याय यात्रा के लिए उनके पास समय नहीं है !
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष KCG जिला के जिला अध्यक्ष संगठन को मजबूत प्रदान करने के लिए इस जिला से भी न्याय यात्रा में खैरागढ़ विधानसभा के कांग्रेस जनों को शामिल किया जाना था यह काम जिला कांग्रेस कमेटी का मुख्य रूप से बनता है इसके पश्चात आता है चुने हुए जनप्रतिनिधि खैरागढ़ विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के यशोदा वर्मा विधायक हैं शहर कांग्रेस और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी हैं खैरागढ़,-छुईखदान -गंडई -साल्हेवारा क्षेत्र के कांग्रेस के लोगों को न्याय यात्रा में शामिल करने के लिए ले जाना चाहिए था अब समय भी नहीं रहा आज 2 अक्टूबर है आज रायपुर में यह कार्यक्रम समापन हो जाएगा!
देश आजादी के बाद खैरागढ़ विधानसभा में कुछ गिने चुने समय को छोड़कर ज्यादातर आम चुनाव में कांग्रेस पार्टी ही चुनाव में परचम लहराया है|
प्रदेश में विपरीत परिस्थिति होने के बावजूद रश्मि देवी सिंह भारतीय जनता पार्टी के कोमल कोठारी को परास्त करके चुनाव जीते थे 2023 मैं आम चुनाव में भी यशोदा वर्मा प्रदेश में विपरीत परिस्थिति (कांग्रेस के लिए )होने के बावजूद यशोदा वर्मा चुनाव जीत करके आ गए लिखने का तात्पर्य यह है खैरागढ़ छुईखदान गंडई सालेवारा मैं कांग्रेस पार्टी का संगठन मजबूत है उससे भी ज्यादा मजबूत यहां के मतदाता है जो गुलाब चोपड़ा श्रीमती मीरा चोपड़ा को नगर पालिका खैरागढ़ के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में जीत दिलवाया था 2023 विधानसभा खैरागढ़ में भी मतदाता और संगठन के सशक्तिकरण के कारण ही यशोदा वर्मा चुनाव जीत करके आए हैं प्रदेश के इतने महत्वपूर्ण कार्यक्रम छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा जिसमें TS सिंहदेव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, मोहम्मद अकबर खैरागढ़ से लगा हुआ डोंगरगढ़ विधानसभा के विधायक हर्षिता इस यात्रा में बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं वही खैरागढ़ विधानसभा से शुन्य दिखाई दे रहा है! ना तो चुने हुए जनप्रतिनिधि हैं ना जिला अध्यक्ष हैं ना ही ब्लॉक अध्यक्ष हैं और जब इन लोग नहीं हैं तो बाकी के कांग्रेस जन किसके सहारे न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए जा सकते हैं इसके मुखिया लोगों का ही आता पता नहीं है!
छुईखदान से जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष कांग्रेस जनों को इकट्ठा करके इस यात्रा में शामिल कर सकते थे! हाल ही मे खैरागढ़ नगर पालिका अध्यक्ष रहे शैलेंद्र वर्मा कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए दो पार्षद और कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए इस संदेश के बाद भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी अभी तक के संगठन में फेरबदल पर विचार करना चाहिए!
अपनी कुर्सी सत्ता से बचने के लिए इस यात्रा के लिए कोई रुचि नहीं दिखाया गया!
प्रदेश जिला नेशनल कांग्रेस कमेटी को चाहिए न्याय यात्रा के बाद k c g जिला में संगठनात्मक फेरबदल की आवश्यकता है |
इन पदों पर सबको संगठित कर सके आयोजन करने में जो सक्षम हो संगठन के लिए साधन जुटाना में जो सक्षम हो उसे जिला अध्यक्ष बनना चाहिए!
इस जिला में कांग्रेस पार्टी को मतदाता पसंद करते हैं संगठन के मजबूती के लिए यदि सही काम किया जाए मतदाता कांग्रेस पार्टी को वोट देने के लिए तत्पर रहता है कांग्रेस पार्टी फिलहाल यहां पर सुस्त हो चुका है कांग्रेस पार्टी के बल पर चुनाव जीत कर आए हैं वे अपनी कुर्सी बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी के गतिविधियों पर समय नहीं दे रहे हैं बरसों से जो संगठन पर बैठे हुए हैं वे भी कांग्रेस पार्टी के प्रदेशव्यापी कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो रहे हैं कांग्रेस पार्टी सिर्फ संगठन को नया रूप दे |