[the_ad id="217"]

नकली शराब खपाने वाले 03 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 15 पहुंचें जेल

नकली शराब खपाने वाले 03 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 15 पहुंचें जेल

खैरागढ़। जिला पुलिस द्वारा पिछले दिनों नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया था जिसके बाद उस गिरोह से जुड़े सभी आरोपियों पर कार्यवाही कर गिरोह के अंतिम छोर तक पहुंचने की कोशिश लगातार पुलिस द्वारा कि जा रही है …. इसी क्रम में जहा पिछले दिनों पूरे मामले में लाखो रुपए की जप्ती के साथ साथ ही 12 आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया था तो वहीं आज इस मामले में 3 अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है…. पकड़े गए आरोपी मिर्जा इन्कलाब, जीवन लाल टंडन और सुभान बेग उर्फ छोटू क्षेत्र में नकली शराब खपाने का काम करते थे…. पूरे मामले का खुलासा एसपी त्रिलोक बंसल ने प्रेस कांफ्रेंस कर किया और बताया कि अब तक इस नकली शराब बनाने के मामले में कुल 15 आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ साथ ही 17 लाख की मसरुका भी जप्त की गई है…. वहीं इस पूरे मामले में एक अन्य आरोपी की पता तलाश जारी है…..

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply

REALTED POST
[the_ad id="242"]