[the_ad id="217"]

आज विकसित भारत संकल्प यात्रा खैरागढ़ के मदनपुर, उरईडबरी, कोहकाबोड, मुहडबरी में साथ ही छुईखदान के संडी, पंडरिया, मुंडाटोला, ढाबा में किया जाएगा रथ का स्वागत

आज विकसित भारत संकल्प यात्रा खैरागढ़ के मदनपुर, उरईडबरी, कोहकाबोड, मुहडबरी में साथ ही छुईखदान के संडी, पंडरिया, मुंडाटोला, ढाबा में किया जाएगा रथ का स्वागत

खैरागढ़ :- भारत संकल्प यात्रा जिले के दोनो विकासखंडों के ग्राम पंचायतों में पहुंच रही है। 08 जनवरी दिन सोमवार को खैरागढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत मदनपुर, उरईडबरी, कोहकाबोड और मुहडबरी में एवं छुईखदान विकासखंड के ग्राम पंचायत संडी, पंडरिया, मुंडाटोला और ढाबा में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंचेंगी।केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुँचाने एवं इनसे लाभ लेने वाले हितग्राहियों से संवाद करने के उद्देश्य से खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन का क्रम निरंतर जारी है।
नवपदस्थ कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा के निर्देशानुसार शिविर के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई है। शिविर में ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम स्थलों में विभिन्न विभागों द्वारा आम जनता को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने स्टॉल भी लगाया जाएगा। जिसमें संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा आम जनता को योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply

REALTED POST
[the_ad id="242"]