[the_ad id="217"]

पक्के मकान का सपना हुआ साकार, पीएम आवास योजना के तहत रामकुमार को अब मिला खुद का आशियाना

पक्के मकान का सपना हुआ साकार, पीएम आवास योजना के तहत रामकुमार को अब मिला खुद का आशियाना


खैरागढ़ :-  जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना का बेहतर क्रियान्वयन हो रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मंशानुरूप पात्र हितग्राहियों को योजना के तहत पक्का मकान का लाभ मिल रहा है। इसी कड़ी में जिले के खैरागढ़ ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम अमलीडीहकला निवासी  रामकुमार वर्मा बताते हैं कि पहले जब उनका कच्चा मकान था, तब उन्हें यह सोचकर परिवार की बहुत चिंता होती थी कि कहीं कोई जहरीला जीवजंतु घर में न घुस जाये। बरसात के दिनों में और ज्यादा परेशानी होती थी। कच्चा मकान होने से घर के अंदर पानी टपकता था और यदि बरसात के समय कोई मेहमान आ जाये, तो उनके रूकने एवं सोने की समस्या बनी रहती थी। लेकिन जब प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गरीबों के घर को पक्का बनाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना लागू की, तो मुझे एक आशा की किरण जागी कि मेरा भी इस योजना में पक्का मकान बन जायेगा। मैंने योजना की जानकारी ली और संबंधित विभाग में मैने अपना आवेदन दिया। मेरे आवेदन पर सरकार ने मुहर लगाते हुए मुझे पक्का मकान बनाने के लिए पात्र माना और नियमत: पक्का मकान बनाने के लिए मैरे बैंक खाते में निर्माण कार्य के लिए किस्त में राशि मिलती रही। अब मेरा खुद का पक्का मकान है। उन्होंने कहा कि मैंने सोचा नहीं था कि मेरा खुद का पक्का मकान होगा, मेरी आर्थिक स्थिति इतनी भी अच्छी नहीं थी कि वे तुलती चौरा का निर्माण करा पाते। लेकिन प्रधानमंत्री आवास की योजना की वजह से पक्का मकान नसीब हुआ है। अब मैं अपने पक्के मकान में आराम से और चिंता मुक्त होकर रह रहा हूं।

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply

REALTED POST
[the_ad id="242"]