वन मंडल खैरागढ़ में एक कर्मचारी ऐसा है जो 15 साल से एक ही वन मंडल में पदस्थ है उसका स्थानांतरण जरूरी
खैरागढ़…..विधानसभा चुनाव छत्तीसगढ़ 2023 जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है आचार संहिता भी आठ रोज के अंदर लगने का संभावना है साथ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विभिन्न विभागों में पदस्थ अधिकारी कर्मचारी जो 3 वर्ष से अधिक समय से अपनी जगह में विराजमान हैं उनको देखते हुए ढेर सारे कर्मचारी का स्थानांतरण लिस्ट भी जारी हो चुका है। वन मंडल खैरागढ़ के अंतर्गत ढेर सारे अमला के कर्मचारियों अधिकारियों का भी स्थानांतरण सूची दो दिन पहले जारी हुआ है। वन मंडल कार्यालय में एक कर्मचारी ऐसा भी है जिसका नौकरी चपरासी मजदूर मास्टर रोल पर लगा था जिसे शासन आदेश पर स्थाई किया गया था lआज के तारीख पर यह व्यक्ति वन मंडल का एक महत्वपूर्ण पद पर बैठा हुआ है इसके बारे में यह कहा जाता है कि अधिकारी इससे पूछ कर काम करते हैं।इसकी पहुंच आज डायरेक्ट वन मंत्री तक है और अपने पसंद के व्यक्तियों को ही वन मंडल खैरागढ़ में अधिकारीयों को अपने पसंद के व्यक्ति का ही पोस्टिंग करने का क्षमता रखता है।इस व्यक्ति के 15 साल का रिकॉर्ड देखेंगे शासन स्तर पर इसका दो बार स्थानांतरण हुआ मजाल है यह व्यक्ति को पद से हिला भी नहीं पाए। हर महीना इस व्यक्ति का एक विशेष खर्च होता है उसे खर्च को स्वयं करके क्षेत्रपाल अपने खाते में खर्च बात कर इसको भुगतान करते है|
K c g जिला निर्वाचन अधिकारी इसका जांच उपरांत स्थानांतरण किया जाए l वन मंडल खैरागढ़ में आज 15 साल से यह स्थाई रूप से बैठा हुआ है। पूर्व में इसका स्थानांतरण मंत्रालय रायपुर में हुआ था फिर भी नहीं हुआ इनका स्थानांतरण।