[the_ad id="217"]

गांधी जयंती छत्तीसगढ़ में जगी स्वच्छता की अलख, खैरागढ़ युनिवर्सिटी में सफल आयोजन

गांधी जयंती छत्तीसगढ़ में जगी स्वच्छता की अलख, खैरागढ़ युनिवर्सिटी में सफल आयोजन

खैरागढ़। ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में शानदार, जबरदस्त और सफलतम तरीके से संपन्न हुआ। यहां ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ कार्यक्रम के अंतर्गत ‘रैली’ और ‘स्वच्छता श्रमदान’ जैसी कई गतिविधियां आयोजित की गयीं।

यूजीसी, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, छत्तीसगढ़ शासन और उच्च शिक्षा विभाग की मंशा के अनुरूप ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कुलपति पद्मश्री डॉ ममता (मोक्षदा) चंद्राकर के मार्गदर्शन और संरक्षण में विश्वविद्यालय परिवार ने ‘स्वच्छता श्रमदान’ में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

विश्वविद्यालय परिसर क्रमांक 1 में सुबह सबसे पहले स्वच्छता के प्रति जागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली नगर के चौक चौराहों का भ्रमण करते हुए वापस विश्वविद्यालय परिसर पहुंची। ठीक 10 बजे, ‘एक तारीख एक घंटा एक साथ’ अभियान के अंतर्गत विश्वविद्यालय परिवार ने स्वच्छता श्रमदान किया। विश्वविद्यालय के समस्त विभागों के शिक्षकों, विद्यार्थियों, शोधार्थियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस अभियान में बढ़-कर कर हिस्सा लिया।

विश्वविद्यालय के कथक, भरतनाट्यम, ओडिसी, लोक संगीत, गायन, तबला, सरोद, सितार, वायलिन, योग एवं दर्शन, मूर्तिकला, ग्राफिक्स, चित्रकला, क्राफ्ट एंड डिजाइन, लाइब्रेरी, थिएटर, गेस्ट हाउस, सोनाबाई रजवार आर्ट गैलरी, संस्कृत, हिंदी, अंग्रेजी, आजीवन शिक्षा, इतिहास एवं पुरातत्व, छात्रावास, संग्रहालय, प्रशासनिक भवन, ऑडिटोरियम, व्यायाम शाला एवं ग्राउंड आदि समस्त विभागों और भवनों में साफ सफाई की गई। विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों में भी इस राष्ट्रव्यापी अभियान का समुचित परिपालन किया गया।

इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों के द्वारा समस्त गोदग्रामों में भी स्वच्छता जागरूकता के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की गयीं। गोदग्रामों में वृक्षारोपण भी किए गए। इस कार्यक्रम में प्रभारी कुलसचिव प्रोफेसर डॉ नीता गहरवार, सहायक कुलसचिव विजय सिंह, प्रोफेसर डॉ मृदुला शुक्ल, प्रोफेसर डॉक्टर नमन दत्त, गोदग्राम प्रभारी प्रोफेसर डॉक्टर राजन यादव, राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी डॉक्टर दिवाकर कश्यप, डॉक्टर हरि ॐ हरि, डॉक्टर लिकेश्वर वर्मा, डॉक्टर विवेक नवरे, डॉक्टर कपिल वर्मा, डॉक्टर शेख मेदिनी होम्बल, डॉक्टर दीपशिखा पटेल, डॉक्टर देवमाइत मिंज, डॉक्टर पूर्णिमा केलकर, डॉक्टर नत्थू तोड़े, डॉक्टर कौस्तुभ रंजन, डॉ आशुतोष चौरे, डॉक्टर छगेंद्र उसेंडी, डॉ विकास चंद्रा, डॉक्टर मंगलानंद झा, डॉक्टर रबी नारायण गुप्ता, डॉक्टर जगदेव नेताम, डॉ विधा सिंह राठौड़, डॉ प्रबोध गुप्ता, ओम प्रकाश बागड़कर, शीलेन्द्रजीत सिंह, मुकेश भट्ट, प्रियंका जंघेल, प्रियंका रघुवंशी, अंकिता साहू और जनसंपर्क अधिकारी विनोद डोंगरे सहित पूरे विश्वविद्यालय परिवार ने इस कार्यक्रम में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply

[the_ad id="219"]
POLL
What does "money" mean to you?
  • Add your answer
BREAKING NEWS
LIVE CRICKET