रानी मंदिर में राधा अष्टमी धूमधाम से मनाया गया
छु
छूईखदान — छुईखदान रानी मंदिर में 23 सितम्बर 2023 शनिवार को भादो शुक्ल पक्ष अष्टमी पर बृज के रावल गांव में जन्मी वृषभानु की दुलारी मां राधारानी जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया । रानी मंदिर समिति संरक्षक लतारानी लाल जे . के . वैष्णव ने जानकारी दी कि राधाअष्टमी के शुभ दिन मंदिर परिसर को सजाकर चारों कोने दीपक जलाकर राधे राधे उद्घोष भजन गाते आतिशबाजी , शंख ध्वनि , घंट ध्वनि से मां राधारानी जी की आरती पूजा श्री फल भेंट कर भोग लगाकर जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर पर भजन कीर्तन में वैष्णव समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल जे के वैष्णव ने बताया कि पुराणों के अनुसार वृषभानु की लाडली राधारानी भगवान श्री कृष्ण की आत्मा है । इसी कारण भक्त जन सीधी भाषा में भगवान श्री कृष्ण जी को राधारमण कहकर पुकारते एवं नाम जपते पूजा करते हैं । शहर के सभी मंदिरों में मां राधारानी जन्मोत्सव पर मंदिर परिसर राधे राधे उद्घोष से गुंजायमान रहा । राधा अष्टमी जन्मोत्सव पर पुजारी अनिल भाई , अनुराग भीमू सोनी, मुकेश दिनेश महोबिया ,प्रेमकिशन राधे , योगेश नागेश महोबिया , सौरभ श्रीवास्तव , राहुल महोबिया, पं अरविन्द शर्मा, लल्ला जितेन्द्र किशोर वैष्णव , संजय लल्ला, बल्ला यादव , भारती यादव, सुरेखा साहु , सृष्टि महोबिया निशा नामदेव , भूमिका यादव, पायल यादव , प्रिंस यादव, भाविका यादव सहित बड़ी संख्या में भक्त जन उपस्थित रहे । मां राधारानी जन्मोत्सव पर भजन कीर्तन पश्चात प्रसाद वितरण किया गया ।
[the_ad id="217"]
रानी मंदिर में राधा अष्टमी धूमधाम से मनाया गया
[the_ad id="219"]
POLL
What does "money" mean to you?
BREAKING NEWS
रायपुर वन डे, साऊथ अफ्रीका को मिला 359 रनो का विशाल लक्ष्य
December 3, 2025
गंडई मे विशाल हिन्दू सम्मेलन 22दिस्मबर को
December 3, 2025
LIVE CRICKET
REALTED POST
राष्ट्रीय ब्राम्हण महासभा की जिलाध्यक्ष चुनी गयी, अंजू पांडे
December 12, 2025
रायपुर वन डे, साऊथ अफ्रीका को मिला 359 रनो का विशाल लक्ष्य
December 3, 2025
गंडई मे विशाल हिन्दू सम्मेलन 22दिस्मबर को
December 3, 2025
अपनी ही सास का हत्यारा, आरोपी दामाद गिरफ्तार
December 1, 2025
[the_ad id="242"]

