[the_ad id="217"]

खैरागढ़: विधायक श्रीमती यशोदा नीलाम्बर वर्मा के कार्य करने की शैली से प्रभावित होकर 25 लोग भाजपा छोड़कर कांग्रेस प्रवेश किया

नीलाम्बर वर्मा के समक्ष ठाकुरटोला में 25 लोगों ने भाजपा छोड़ कांग्रेस में प्रवेश किया……

दही लूट की शुभ अवसर पर बतौर मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य नीलाम्बर वर्मा के समक्ष ठाकुरटोला, चुकरुंगपुर व गहिराटोला के ग्रामीण प्रदेश के मुखिया मा.भुपेश बघेल के जन हितकारी योजना व क्षेत्रीय विधायक श्रीमती यशोदा नीलाम्बर वर्मा के कार्य करने की शैली से प्रभावित होकर 25 लोग भाजपा छोड़कर कांग्रेस प्रवेश किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में जब से कांग्रेस के भुपेश सरकार छत्तीसगढ़ में बनी है तभी से किसान भूमिहीन किसान की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। ग्रामीणों की आत्मविश्वास भी बढ़ी है। इस कारण से भाजपा के साथ छोड़कर कांग्रेस की हाथ थामी है।

प्रदेश कांग्रेस सदस्य नीलाम्बर वर्मा ने अपनी उद्बोधन में कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस मजबूत हुई है इसका मुख्य कारण किसानों की आय में वृद्धि होना, मजदूर की आर्थिक स्थिति में वृद्धि होना है। भुपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ की संस्कार, संस्कृति व खेल कूद को संजोए के काम कर रही है। शिक्षा को बढावा देते हुए स्वमी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल संचालित किया जा रहा है। स्वास्थ्य सुविधा के लिए दाई दीदी क्लिनिक योजना, धन्वन्तरी मेडिकल स्टोर, मुख्यमंत्री विशेष स्वस्थ सहायता योजना जैसे योजना संचालित किया जा रहा है। इस प्रकार सभी दिशा में छत्तीसगढ़ राज्य आगे बढ़ रही है।

उपरोक्त कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ममता राजेश पाल,जमीदार लाल रोहित पुलस्त्य, जनपद सदस्य प्रेमलाल साहू सरपंच नरसिंग साहू, ईश्वर यादव, देवलाल पुलस्त्य, रोहित पुलस्त्य,राधा मोहन वैष्णव, पूर्व एल्डरमैन भरत चंद्राकर, पूरण सारथी सहित ग्रामीण उपस्थित है।

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply

REALTED POST
[the_ad id="242"]