कृषि केन्द्र संचालको को अनियमितता पर कारण बताओ नोटिस जारी
कृषि केन्द्र जुवारी फार्म हब एवं सिन्हा कृषि केन्द्र खैरागढ़ का किया गया औचक निरीक्षण
खैरागढ़, 21 अगस्त 2023/कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देशानुसार कृषकों को गुणवत्तायुक्त सामग्री उपलब्ध कराने के उद्वेश्य जिले के विभिन्न कीटनाशक बीज एवं खाद विक्रय केन्द्रों में औचक जांच की गई। निरीक्षण के दौरान दो कृषि केन्द्र के संचालकों द्वारा अनियमितता बरतने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
खैरागढ़ के दो कृषि केंद्रों का किया गया औचक निरीक्षण
कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देशन में उप संचालक कृषि राजकुमार सोलंकी ने जानकारी दी कि जिले के विभिन्न स्थानों में संचालित कृषि केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। कृषि केन्द्र जुवारी फार्म हब एवं सिन्हा कृषि केन्द्र खैरागढ़ का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कृषि केन्द्र के संचालकों द्वारा अनियमितता बरतने पर दोनो संचालको को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। अनुविभागीय कृषि अधिकारी सह कीटनाशक निरीक्षक विरेन्द्र डहरिया एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पी.सी. कटारिया द्वारा दोनो कृषि केन्द्रों में दबिश दी गई, जहां मेसर्स जुवारी फार्म हब कृषि केन्द के पॉस मशीन में उपलब्ध उर्वरक का स्टॉक में अंतर होने के कारण उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सिन्हा कृषि केन्द खैरागढ़ में स्कंध पंजी का संधारण नही होना पाया गया और स्त्रोत प्रमाण पत्र, मूल्य सूची अंकित न होना, निर्धारित कैश क्रेडिट मेमो का संधारण नही पाये जाने पर। कीटनाशी अधिनियम 1968 एवं 1971 का स्पष्ट उल्लंघन किये जाने के कारण नोटिस जारी किया गया। जवाब प्रतिवेदन प्राप्त होने पर आगामी कार्यवाही की जावेगी।