[the_ad id="217"]

कलेक्टर ने जिला कार्यालय में दिलाई सद्भावना प्रतिज्ञा

कलेक्टर ने जिला कार्यालय में दिलाई सद्भावना प्रतिज्ञा

अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली सद्भावना की प्रतिज्ञा

खैरागढ़, 19 अगस्त 2023/कलेक्टर गोपाल वर्मा ने कलेक्ट्रे परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी के जन्म दिवस ’’सद्भावना दिवस’’ के उपलक्ष्य में शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सद्भावना प्रतिज्ञा दिलाई।

सद्भावना दिवस पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा प्रतिज्ञा ली गई कि मैं जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म, अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करूंगा। मैं पुनः प्रतिज्ञा करता हूँ कि मैं हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाउंगा।

सद्भावना दिवस प्रतिज्ञा कार्यक्रम में अपर कलेक्टर डी.एस.राजपूत, संयुक्त कलेक्टर आभा तिवारी, डिप्टी कलेक्टर टंकेश्वर साहू, अधीक्षक रमेश निर्मलकर, डॉ. मक़सूद, संजय देवांगन, संदीप कुमार हरिहारणों, मंगलेश नामदेव आलोक वैष्णव, शब्बीर खान, कमलेश डड़सेना, देवकुमार ठाकुर, सुनील सोनवानी, लखेश्वर सहारे, संदीप सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थिति थे।

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply

REALTED POST
[the_ad id="242"]