[the_ad id="217"]

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सद्भावना दौड़ का आयोजन

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सद्भावना दौड़ का आयोजन

खैरागढ़, 13 अगस्त 2023/खेल एवं युवा कल्याण विभाग के मार्गदर्शी निर्देशन और कलेक्टर गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या 14 अगस्त 2023 को सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया है। खेल नोडल कन्हैय्या पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि दौड़ राजा फतेह सिंह खेल मैदान, खैरागढ़ से शाम 4:30 बजे से आरम्भ होगा। दौड़ में हाई स्कूल एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं, विभिन्न खेल संघों से खिलाड़ी, गणमान्य नागरिक, पत्रकार, अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल होगें। जिला प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता दिवस के सम्मान में अधिक से अधिक संख्या में बढ़-चढ़ कर सद्भावना दौड़ में शामिल होने की अपील की गई है।

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply

REALTED POST
[the_ad id="242"]