खैरागढ़ नगर विकास के लिए 2 करोड़ पाँच लाख तीन हजार की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व विधायक यशोदा वर्मा का आभार: मनराखन देवांगन
खैरागढ़ / नगर विकास के लिए 2 करोड़ पाँच लाख तीन हजार की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व विधायक यशोदा वर्मा का आभार व्यक्त करते हुए नगर पलिका मे लगातार तीन बार के पार्षद, एल्डरमेन मनराखन देवांगन ने कहा की जब से छत्तीसगढ़ मे कांग्रेस का सरकार आया हैं तब से नगर के साथ-साथ खैरागढ़ जिले वनांचल क्षेत्रों से लेकर गांव के किसानों को भी छत्तीसगढ़ सरकार की योजना से लाभ मिल रहा है. इस स्वीकृति से नगर के विभिन्न वार्डो नाली सड़क के अलावा सामुदायिक भवन, मंच, व्यवसायिक परिसर, मुक्ति धाम सहित अन्य शहर के विकाश से सभी वर्ग के लोगो लाभ मिलेगी।
मुख्यमंत्री की घोषणा के परिपालन में एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नगरपालिका परिषद खैरागढ़ जिला – खैरागढ़ – छुईखदान – गण्डई को 42 कार्यों के लिए अधोसंरचना मद अंतर्गत राशि रूपयें 205.03 लाख (अक्षरी- रूपयें दो करोड़ पांच लाख तीन हजारमात्र) की स्वीकृति प्रदान की है जिसमे वार्ड क्र. 01 में सांस्कृतिक सांस्कृतिक मंच निर्माण 4 लाख 50 हजार रुपये
वार्ड क्र. 02 पिपरिया में सांस्कृतिक भवन निर्माण 19 लाख 74 हजार
वार्ड क्र. 03 मोंगरा में सामुदायिक भवन निर्माण 6 लाख 43 हजार
वार्ड क्र. 03 मोंगरा में संजू यादव के घर से नारायण यादव के घर तक 1 लाख 54 हजार
सी.सी. रोड निर्माण वार्ड क्र. 03 मोंगरा संजय गोड़ से पम्प हाऊस तक सी.सी. रोड निर्माण 2 लाख 1 हजार
वार्ड क्र. 04 रूक्खड़ स्वामी मंदिर के पास भवन निर्माण 3 लाख
वार्ड क्र. 04 में सांस्कृतिक मंच निर्माण 4 लाख 50 हजार
वार्ड क्र 04 स्थित सामुदायिक में अतिरिक्त कक्ष निर्माण 5 लाख
वार्ड क्र. 05 गार्डन में पेवर ब्लाक कार्य 3 लाख 50 हजार
वार्ड क्र. 05 में सांस्कृतिक मंच निर्माण 4 लाख 50 हजार
वार्ड क्र. 07 गोलबाजार में सांस्कृतिक मंच निर्माण 2 लाख
वार्ड क्र. 07 गोलबाजार में किशन पेंटर के दुकान के सामने सी.सी. रोड निर्माण 1लाख 7 हजार
वार्ड क्र. 07 गोलबाजार ललित ज्वेलर्स से प्रिया होटल तक सी.सी. रोड निर्माण 1 लाख 7 हजार
वार्ड क्र. 08 तुरकारी पारा आलोक श्रीवास के गली में सी.सी. रोड निर्माण 1लाख 78 हजार
वार्ड क्र. 08 तुरकारी पारा आलोक श्रीवास के गली में नाली निर्माण 2 लाख 25 हजार
वार्ड क्र. 09 मुक्तिधाम में बाउण्ड्री वॉल निर्माण 11 लाख 18 हजार
वार्ड क्र. 09 हरिदर्शन के घर से राजा सोनी के घर तक आर.सी.सी. नाली निर्माण 1 लाख 44 हजार
वार्ड क्र. 09 श्रीधर देवांगन के घर से द्वारका ढीमर के घर तक सी.सी. रोड निर्माण 1 लाख 48 हजार
वार्ड क्र. 10 मुक्तिधाम में सी.सी. रोड निर्माण 1लाख 23 हजार
वार्ड क्र. 11 धरमपुरा में व्यवसायिक परिसर निर्माण 19 लाख 90 हजार
वार्ड क्र. 11 में भवन निर्माण 3 लाख
वार्ड क्र. 12 भरदा रोड से कमलेश वर्मा के घर तक सी.सी. रोड निर्माण 6 लाख 70 हजार
वार्ड क्र. 13 धनेली अशोक तिवारी के घर से दशरथ वर्मा के घर तक सी.सी. रोड निर्माण 3 लाख 52 हजार
वार्ड क्र. 13 धनेली जीतु यादव के घर के से देवारीभाठ रोड तक सी.सी. रोड निर्माण 6 लाख 54 हजार
वार्ड क्र. 14 में भवन निर्माण 3 लाख
वार्ड क्र. 14 गौठान में आहाता निर्माण 19 लाख
वार्ड क्र. 14 सोनेसरार भुजबल टंडन के घर से राजकुमार के घर तक
सी.सी. रोड निर्माण 1 लाख 63 हजार
वार्ड क्र. 15 मुक्तिधाम में शेड निर्माण 3 लाख 18 हजार
वार्ड क्र. 15 में यात्री प्रतिक्षालय निर्माण 7 लाख 50 हजार
वार्ड क्र. 15 में सांस्कृतिक मंच निर्माण 4 लाख 50 हजार
वार्ड क्र. 16 भारत सारथी के घर से संजय श्रीवास्तव के घर तक सी.सी. नाली निर्माण 5 लाख 77 हजार
वार्ड क्र. 16 दाऊचौरा में दीनदयाल के घर से कुंजबिहारी के घर तक सी.सी. रोड निर्माण 4 लाख 75 हजार
वार्ड क्र. 17 सूरज देवांगन के घर से सुनीता यादव के घर तक सी. सी. नाली निर्माण 5 लाख 77 हजार
वार्ड क्र. 17 दाऊचौरा स्थित सामुदायिक भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण 5 लाख
वार्ड क्र. 18 किन्ना सिंह के घर से नदी तक सी.सी. नाली निर्माण 1 लाख 87 हजार
वार्ड क्र. 18 में यात्री प्रतिक्षालय निर्माण 7 लाख 50 हजार
वार्ड क्र. 18 में सांस्कृतिक मंच निर्माण 4 लाख 50 हजार
वार्ड क्र. 19 मेन रोड से संतु निषाद के घर तक सी.सी. रोड निर्माण 1 लाख 6 हजार
वार्ड क्र. 19 मुकेश यदु के घर के पास सी.सी. रोड निर्माण 1 लाख 85 हजार
वार्ड क्र. 19 पुराना टिकरापारा स्थित सामुदायिक भवन में बाउण्ड्री वाल
निर्माण 3 लाख 21 हजार
वार्ड क्र. 20 खण्डे के घर से जैन के घर तक .सी.सी. नाली निर्माण 3 लाख 6 हजार
वार्ड क्र. 20 कन्या शाला में पेवर ब्लाक कार्य 4 लाख