[the_ad id="217"]

*खैरागढ़::अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय आयोजन होगा विश्वविद्यालय परिसर में*

*अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय आयोजन होगा विश्वविद्यालय परिसर में*

 

*जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन, अधिकारी, नागरिक व मीडिया के लोग होंगे शामिल*

 

*किया जायेगा योगाभ्यास और “हर घर आंगन योग” के संदेश का होगा प्रसार*

 

*अपील की गई है कि कार्यक्रम में उपस्थित होकर स्वयं को स्वस्थ और कार्यक्रम को सफल बनावें*

 

*खैरागढ़,19 जून 2023/अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कलेक्टर गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में 21 जून 2023 को जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन होगा। कार्यक्रम इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के खेल मैदान में प्रातः 7 से 8 बजे तक आयोजित किया जायेगा।

 

*किया जायेगा योगाभ्यास और “हर घर आंगन योग” के संदेश का होगा प्रसार*

जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह उत्साह पूर्वक मनाया जाएगा। प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों के द्वारा योगाभ्यास कराया जायेगा। जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके माध्यम से हर घर आंगन योग के संदेश को प्रोत्साहित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ योग आयोग के निर्देशानुसार शहरों और गांवों के प्रमुख स्थल पर जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की अधिक से अधिक भागीदारी के साथ सामूहिक योग सत्र का आयोजन किया जाएगा। सार्वजनिक स्थानों पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2023 मनाने के लिए सामान्य योग प्रोटोकॉल सीवाईपी के प्रदर्शन की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही आंगनबाड़ी और वृद्धाश्रम सार्वजनिक उपक्रमों शासन के सभी विभागों के प्रमुख स्थानों में भी योग के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा योग के संबंध में जन जागरूकता के लिए व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा। अस्पताल स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों पुलिस स्टेशन बस स्टेशन जैसे सार्वजनिक संस्थान पर और पंचायत नगरपालिका नगरनिगम आदि में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के बैनर प्रदर्शित किए जाएंगे।

 

*प्रोटोकॉल के सामान्य योगाभ्यासक्रम का होगा प्रदर्शन*

राज्य शासन द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन हेतु आवश्यक तैयारियों, प्रशिक्षण कार्यक्रम राज्य शासन के विभिन्न विभागों संस्थाओं निकायों एवं भारत सरकार के आयुष मंत्रालय से आवश्यक समन्वय एवं क्रियान्वयन हेतु समाज कल्याण संचालनालय छत्तीसगढ़ के अपर संचालक श्री पंकज वर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। भारत सरकार आयुष मंत्रालय एवं पंचायती राज मंत्रालय नई दिल्ली के संयुक्त दिशा निर्देशानुसार एक विश्व एक स्वास्थ्य एवं हर घर आंगन योग थीम पर आधारित 21 जून 2023 को नवम् अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय आयोजन इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के खेल मैदान में समय प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक सामान्य योग अभ्यासक्रम प्रोटोकॉल के अंतर्गत निर्धारित आसनों का सामूहिक योग प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

 

*जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन, अधिकारी, नागरिक व मीडिया के लोग होंगे शामिल*

उप संचालक समाज कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला स्तरीय कार्यक्रम इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के खेल मैदान में आयोजित किया जावेगा। नवम् अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2023 का कार्यक्रम जनप्रतिनिधियों, सामाजिक व सेवाभावी संगठनों, अधिकारियों-कर्मचारियों, गणमान्य नागरिकों व मीडिया के लोगों की उपस्थिति में संपन्न होगा। समस्त लोगों से अपील की गई है कि वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर स्वयं को स्वस्थ और कार्यक्रम को सफल बनावें।

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply

[the_ad id="219"]
POLL
What does "money" mean to you?
  • Add your answer
BREAKING NEWS
LIVE CRICKET