[the_ad id="217"]

खैरागढ़ : राजा फतेह सिंह खेल मैदान में 12 से 14 जून तक होगा फुटबॉल प्रतियोगिता*

*खैरागढ़ : राजा फतेह सिंह खेल मैदान में 12 से 14 जून तक होगा फुटबॉल प्रतियोगिता*

*विधायक यशोदा वर्मा करेंगी शुभारंभ, विशिष्ट अतिथि होंगे कलेक्टर गोपाल वर्मा और एस.पी.अंकिता शर्मा*

*अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन और जिला पुलिस के संयुक्त तत्वाधान होगा आयोजन*

*”बच्चों और युवाओं में खेल भावना के विकास हेतु उक्त आयोजन किया जा रहा है”- राज लक्ष्मी तिवारी*

केसीजी जिला मुख्यालय खैरागढ़ में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय संगठन इकाई खैरागढ़ और जिला पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। राजा फतेह सिंह खेल मैदान खैरागढ़ में 12 से 14 जून 2023 तक उक्त आयोजन होगा। क्षेत्रीय विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा मुख्य अतिथि होंगी।

*”बच्चों और युवाओं में खेल भावना के विकास हेतु उक्त आयोजन किया जा रहा है”- राज लक्ष्मी तिवारी*
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष महिला विंग रानी राज लक्ष्मी तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंह और राष्ट्रीय सचिव ईश्वर जोशी ने निर्देशानुसार-बच्चों और युवाओं में खेल भावना के विकास हेतु उक्त आयोजन किया जा रहा है।
केसीजी जिला अध्यक्ष कोयल श्रीवास्तव ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय संगठन इकाई खैरागढ़ और जिला पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में महाअभियान “जिओ और जीने दो” के तहत फुटबॉल खेल का आयोजन राजा फतेह सिंह खेल मैदान खैरागढ़ में किया जा रहा है।

*विधायक यशोदा वर्मा करेंगी शुभारंभ, विशिष्ट अतिथि होंगे शामिल*
संयुक्त तत्वाधान में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा करेंगी। मैदान पर अति विशिष्ट अतिथि के रूप में कलेक्टर गोपाल वर्मा, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा पाण्डे, एस डी ओ पी मोहले सहित आयोजन समिति और संगठन की ओर से सभी पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहेंगे। आयोजन समिति ने इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में जनप्रतिनिधि, युवाओं, महिलाओं, नागरिकों तथा मीडिया से उपस्थिति की अपील है।

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply

[the_ad id="219"]
POLL
What does "money" mean to you?
  • Add your answer
BREAKING NEWS
LIVE CRICKET
REALTED POST
[the_ad id="242"]