[the_ad id="217"]

खैरागढ़। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर खैरागढ़ छुईखदान गंडई द्वारा विधानसभा स्तरीय बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई है

खैरागढ़। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर खैरागढ़ छुईखदान गंडई द्वारा विधानसभा स्तरीय बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई है जिसके लिए जिला संगठन द्वारा तैयारियां कर ली गई है। उक्त बैठकें अलग – अलग तिथि में आयोजित की जानी है। जिसमें प्रदेश स्तर के अतिथियों का आगमन होगा।

विधानसभा स्तरीय होने वाली इन बैठकों में खैरागढ़ विधानसभा क्रमांक (73) में बैठक लेने
अतिथि के रूप में मस्तूरी के विधायक व अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कृष्णमूर्ति बाँधी शुक्रवार 21 अप्रैल को खैरागढ़ पहुंचेंगे।
खैरागढ़ स्थित राजपूत भवन में आयोजित होने वाली इस विधानसभा स्तरीय बैठक के लिए जिला भाजपा खैरागढ़ छुईखदान गंडई द्वारा विधानसभा कोर ग्रुप,भाजपा जिला पदाधिकारी, भाजपा मंडल पदाधिकारी, शक्तिकेन्द्र प्रभारी,संयोजक –

सहसंयोजक,मंडल आई.टी.सेल संयोजक,मंडल सोशल मीडिया संयोजक-सहसंयोजक को आमंत्रित किया गया है। उक्त जानकारी महामंत्री रामाधार रजक ने दी है।

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply

REALTED POST
[the_ad id="242"]