[the_ad id="217"]

खैरागढ़::हाल के दंगा-फसाद में सर्वाधिक नुकसान ओबीसी का हो रहा है। – विप्लव साहू

हाल के दंगा-फसाद में सर्वाधिक नुकसान ओबीसी का हो रहा है। – विप्लव साहू

शैक्षिक प्रगतिशील मंच का जयंती समारोह

खैरागढ़ : शैक्षिक प्रगति
शील मंच द्वारा 14 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले और डॉ भीमराव अंबेडकर की संयुक्त जयंती समारोह, विक्टोरिया हाई स्कूल ( पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी ) के विज्ञान भवन में मनाई गई। मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता और जिला पंचायत सभापति विप्लव साहू, अध्यक्षता हेमलाल कौशिक व्याख्याता आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल खैरागढ़, विशिष्ट अतिथि टीलेश्वर साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ, सुखदेव राम पटेल अध्यक्ष जिला मरार समाज, मंशाराम सिमकर संयोजक बौद्ध समाज, एड. एस आर वर्मा रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विप्लव साहू ने कहा कि बीते 200 साल को आधुनिक काल कहा जाता है। महापुरुषों की की पूजा नहीं करनी है बल्कि उनके बनाये रास्ते को अपडेट करना है। दंगे-फसाद में फंसने और मरने वाला लगभग हर व्यक्ति ओबीसी का क्यों होता है! टीलेश्वर साहू ने कहा कि समाज को शिक्षण और समरसता के आसरे तरक्की मिल सकती है। सुखदेव पटेल ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्री फुले ने अथक और घनघोर संघर्ष किया, जिनका मिसाल मिलना नामुमकिन है। मंशाराम सिमकर ने डॉ अंबेडकर के अभावग्रस्त जीवन और भारतीय संविधान लिखने तक के सफर पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में ईश्वर निषाद, किशोर निषाद, निगार अंजुम खान, राजेश वर्मा, डॉ नागेश सिमकर, उर्मिला यादव, ज्योति लक्ष्मी ताम्रकार, डॉ भोला साहू, बिंदुरानी श्रीवास, खलील कुरेशी, याहिया नियाजी, राजेश वर्मा, मुलेन्द्र कोठले, देवहूति साहू, किशोर निषाद, राजेन्द्र उईके, भारती साहू आदि उपस्थित रहे। कई साथियों ने इस जयंती समारोह और समाज की दशा-दिशा पर अपने विचार व्यक्त किए। शहर और ग्रामीण अंचलों से आए हुए वरिष्ठ जनों महिलाओं और छात्रों का इस महत्वपूर्ण दिवस पर शामिल होने के लिए कार्यक्रम संयोजक नीलेश यादव ने आभार व्यक्त किया, कार्यक्रम का सफल संचालन प्रशांत सहारे और गोलू दास साहू ने किया।

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply

REALTED POST
[the_ad id="242"]