बेमेतरा जिले से बड़ी खबर: दोसमुदायों मेंखूनीसंघर्ष कृषि मंत्री के गृह विधानसभा क्षेत्र बिरनपुर में दो समुदायों के बीच खूनी संघर्ष…एक युवक की हत्या, वाहन जलाया… बीच-बचाव करने गए पुलिस पर भीड़ ने हमला किया..गांव में धारा 144..दुर्ग रेंज आईजी आनंद छाबड़ा ,बेमेतरा SP, बेमेतरा DM,सहित दुसरे जिले के एसपी सहित.हजारों की संख्या में पुलिस फोर्स तैनात..11 आरोपी गिरफ्तार किये गये है अभी तक
बेमेतरा:दो समुदायों के बीच खूनी संघर्ष, युवक की हत्या:वाहन जलाया, बीच-बचाव करने गए पुलिस पर भीड़ ने हमला किया, धारा 144..बेमेतरा जिले के कृषि मंत्री के गृह विधानसभा क्षेत्र बिरनपुर गांव में शनिवार दोपहर दो समुदाय के युवकों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद वहां पहुंचे साजा थाने के SI बीआर ठाकुर पर भी भीड़ ने हमला कर दिया। वहीं, कुछ वाहनों को भी आगे के हवाले कर दिया गया। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए जिले में धारा 144 लगाई गई है। साथ ही आसपास के जिलों से पुलिस बल को भेजा जा रहा है।
बिरनपुर में कुछ महीने पहले एक समुदाय की दो-तीन लड़कियों ने दूसरे समुदाय के लड़कों से विवाह किया था। उस वक्त भी इस बात पर झगड़ा हुआ था। बाद में झगड़ा तो शांत हो गया लेकिन गांव के लोग दो पक्षों में बंट गए। शनिवार दोपहर को भी इसी तरह की बात को लेकर युवकों के दो गुटों में बहस हुई। बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों तरफ से समाज के लोग लाठी-डंडे व हथियार लेकर आ गए और एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इस खूनी संघर्ष में दोनों समुदाय के कई लोग घायल हुए हैं।
बिरनपुर में साहू समाज की आबादी ज्यादा है, लिहाजा जिले भर के साहू समाज के पदाधिकारी गांव पहुंच चुके हैं। दरअसल कुछ दिनों पूर्व साहू समाज की ओर से बिरनपुर गांव में दूसरे समाज में शादी नहीं करने को लेकर एक जागरूकता अभियान चलाया गया था। इसके बाद गांव में लगातार तनाव की स्थिति बनी हुई थी।
बेमेतरा एसपी आई कल्याण और कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा गांव पहुंच चुके हैं। एसपी आई कल्याण ने कहा कि छोटी सी बात थी, लेकिन ये दो समुदायों का विवाद कैसे बन गया, ये जांच का विषय है। सबसे पहली प्राथमिकता यहां कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। पुलिस बल एरिया में लगाया गया है, ताकि कोई अप्रिय स्थिति न बने।
वहीं कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा ने बताया कि सुबह साइकिल से गिरने को लेकर बच्चों के बीच विवाद हुआ था, जिसमें बड़े भी शामिल हो गए। इसके बाद हालात बहुत बिगड़ गए। विवाद में दोनों समुदाय आपस में उलझ गए और एक पक्ष ने दूसरे पर जानलेवा हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस जांच जारी है और स्थिति तनावपूर्ण न हो, इसके प्रयास किए जा रहे हैं।
08/04/23 को ग्राम बीरनपुर थाना साजा जिला बेमेतरा में दो बच्चो की लड़ाई हो गई, जिसमे दो समुदायों में आपसी विवाद बढ़ जाने से गांव के एक युवक भुनेश्वर साहू पिता ईश्वर साहू उम्र 22 वर्ष की हत्या होने पर थाना साजा में अपराध पंजीबद्ध कर 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों का नाम
1 निजामुद्दीन पिता रामानुद्दीन
2 रशीद खान पिता बहाल खान
3 मुख्तार पिता रशीद खान
4 अकबर खान पिता रमजान खान
5 अब्दुल खान पिता अकबर खान
6 नवाब खान पिता सेहत्तर खान
7 अयूब खान पिता सरदार खान
8 शफीक पिता पीला मोहम्मद
9 बशीर खान पिता बहाल खान
10 जलील खान पिता मोकमुम
11 जनाब खान पिता निजामुद्दीन