[the_ad id="217"]

खैरागढ़ विधायक के पुत्र शोक में श्रद्धांजलि अर्पित करने बी जे पी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव पहुंचे देवारीभांट

  • भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव पहुंचे खैरागढ़। विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा के पुत्र को दी श्रद्धांजलि।

 

खैरागढ़। विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा के पुत्र प्रवीण वर्मा के निधन के बाद शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव दिवंगत प्रवीण वर्मा को श्रद्धांजलि देने विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा के पैतृक ग्राम देवारीभाट पहुंचे।

 

खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा के सुपुत्र प्रवीण वर्मा का दुर्घटना में घायल होने के बाद सप्ताह भर पहले ईलाज के दौरान राजधानी रायपुर के अस्पताल में निधन हो गया था। जिनको श्रद्धांजलि अर्पित करने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव देवारीभाट पहुंचे जहां उन्होंने स्व प्रवीण वर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जिसके पश्चात शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर स्व प्रवीण वर्मा के निधन को अपूर्णीय क्षति बताते हुए उनके निधन पर गहरा शोक जताया। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव के साथ जिला भाजपा प्रभारी राकेश यादव,जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू,जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह,पूर्व विधायक कोमल जंघेल,महामंत्री रामाधार रजक,तीरथ चंदेल, अनिल अग्रवाल,जीवन बंजारे, विकेश गुप्ता,खम्मन ताम्रकार सहित केसीजी जिले के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

 

प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव ने भी दी श्रद्धांजलि।

 

खैरागढ़ विधायक के दिवंगत पुत्र प्रवीण वर्मा को श्रद्धांजलि देने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव भी ग्राम देवारीभाट पहुंचे। जहां दिवंगत प्रवीण वर्मा को श्रद्धांजलि देने के बाद उन्होंने विधायक दंपत्ति से मुलाकात कर सांत्वना दी।

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply

[the_ad id="219"]
POLL
What does "money" mean to you?
  • Add your answer
BREAKING NEWS
LIVE CRICKET