-
वंदे भारत एक्सप्रेस का डोंगरगढ़ व राजनांदगांव में हुआ जोरदार स्वागत।
राजनांदगांव। रविवार से छत्तीसगढ़ को वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिलने वाली है जिसका शुभारंभ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागपुर से किया। वंदे भारत एक्सप्रेस रविवार दोपहर धर्मनगरी डोंगरगढ़ व राजनांदगांव रेल्वे स्टेशन पहुंची। राजनांदगांव में वंदे भारत एक्सप्रेस का जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, सांसद संतोष पांडे,प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव वरिष्ठ नेता खूबचंद पारख,पवन मेश्राम, सचिन बघेल सहित भाजपा नेता व कार्यकर्ता काफी संख्या में रेलवे स्टेशन में उपस्थित थे। जहां वंदे भारत एक्सप्रेस तथा समस्त स्टाफ का जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत करने के पश्चात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व बिलासपुर से भाजपा सांसद अरुण साव वंदे भारत एक्सप्रेस में सवार होकर बिलासपुर के लिए रवाना हुए।
पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का जताया प्रधानमंत्री का आभार। सांसद ने कहा जनता की ताकत से राजनांदगांव में स्टाॅपेज मिला।वंदे भारत एक्सप्रेस के राजनांदगांव पहुंचने के पश्चात डॉ रमन सिंह सहित भाजपा नेताओं की उपस्थिति में वंदे भारत एक्सप्रेस में बैठे व यात्रियों से बात की। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। वहीं सांसद संतोष पांडे ने कहा कि ये राजनांदगांव की जनता की ताकत है जो वंदे भारत एक्सप्रेस का स्टाॅपेज राजनांदगांव को मिला।
मेट्रो सिटी जैसे अहसास के साथ यात्रियों का बचेगा वक्त।
वंदे भारत की शुरुआत के पश्चात छत्तीसगढ़ वासियों को भी मेट्रो सिटी में होने जैसा अहसास होगा। वहीं 130 किमी की गति से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर के दौरान यात्रियों का वक्त भी बचेगा।
देश की छठवीं वंदे भारत एक्सप्रेस चलेगी सप्ताह में 6 दिन।बिलासपुर से नागपुर के बीच शुरू की गई वंदे भारत एक्सप्रेस देश की छठवीं वंदे भारत एक्सप्रेस है इससे पहले पूरे भारतवर्ष में 5 वंदे भारत एक्सप्रेस संचालित हो रही थी। बिलासपुर से नागपुर के बीच चलने वाली यह वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में 6 दिन यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेगी।

[the_ad id="217"]
वंदे भारत एक्सप्रेस का डोंगरगढ़ व राजनांदगांव में हुआ जोरदार स्वागत।
[the_ad id="219"]
POLL
What does "money" mean to you?
BREAKING NEWS
LIVE CRICKET
REALTED POST
[the_ad id="242"]