जिले में अब तक 1.98 लाख क्विंटल धान की खरीदी, बुधवार को 30 हजार क्विंटल से अधिक उपार्जन
गुरुवार के लिए 857 टोकन जारी, जिले के 72 केंद्रों में समर्थन मूल्य पर जारी है खरीदी

खैरागढ़। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी है। 15 से 25 नवंबर तक जिले में कुल 1,98,322.40 क्विंटल धान का उपार्जन किया जा चुका है। बुधवार को एक ही दिन में 30,251.60 क्विंटल धान की खरीदी हुई।
जिला खाद्य अधिकारी देवेंद्र बग्गा के अनुसार, जिले की 65 सहकारी समितियों के 72 उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी की जा रही है। गुरुवार 26 नवंबर को 43,824.80 क्विंटल धान खरीदी के लिए 857 टोकन जारी किए गए हैं।
कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने अधिकारियों को खरीदी केंद्रों में किसानों के लिए पेयजल, छांव, बैठने और शौचालय सहित आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, अवैध धान की आवक पर रोक लगाने के लिए राजस्व, खाद्य और मंडी विभाग की संयुक्त टीम गठित कर केंद्रों में निगरानी रखी जा रही है।




