इंदिरा गांधी की जयंती पर किया नमन, देश के प्रति उनके योगदान को किया याद
पुष्पांजलि अर्पित कर पूर्व प्रधानमंत्री के विचारों और आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

खैरागढ़। देश की पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि स्व. इंदिरा गांधी का व्यक्तित्व साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और मजबूत नेतृत्व का प्रतीक रहा है। उन्होंने अपने कार्यकाल में देश की एकता, अखंडता और विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। देश के प्रति उनका समर्पण और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव स्मरणीय रहेगी। वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी के विचार और उनके द्वारा किए गए कार्य आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देते रहेंगे।
इस दौरान जिला अध्यक्ष कोमल दास साहू , शहर अध्यक्ष डॉ अरुण भारद्वाज, संदीप सिरमौर, रज्जाक खान, भीखम चंद छाजेड, दीपक देवांगन, शेखर दास वैष्णव, दिलीप लहरे , हिमाचल राजपूत, देवेंद्र तोड़े, पिंटू गुप्ता , हेमदास बंजारे, राधेश्याम यादव, कोमल वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने स्व. इंदिरा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके योगदान का स्मरण किया।





