[the_ad id="217"]

खैरागढ़ में नगर पालिका की बड़ी लापरवाही! नाली पर जाली नहीं, मौत को खुला निमंत्रण

खैरागढ़ में नगर पालिका की बड़ी लापरवाही! नाली पर जाली नहीं, मौत को खुला निमंत्रण


जैन ऑटोमोबाइल के सामने पिकअप का पहिया गड्ढे में धंसा, बड़ा हादसा टला
खैरागढ़। नगर पालिका परिषद खैरागढ़ की घोर लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। बस स्टैंड के समीप जैन ऑटोमोबाइल के सामने स्थित नाली पर पूर्व में लगी लोहे की जाली लंबे समय से गायब है, लेकिन उसे आज तक पुनः नहीं लगाया गया। परिणामस्वरूप यह स्थान दुर्घटनाओं का केंद्र बन गया है और आम नागरिकों की जान जोखिम में पड़ रही है।
गुरुवार को एक पिकअप वाहन का सामने की ओर कंडक्टर साइड का पहिया अचानक खुले गड्ढे में धंस गया। गनीमत रही कि वाहन पलटा नहीं और कोई जनहानि नहीं हुई, अन्यथा व्यस्त मार्ग पर बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में नगर पालिका प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश देखा गया।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नाली पर जाली नहीं होने की समस्या को लेकर कई बार नगर पालिका प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है। शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। लोगों का आरोप है कि प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है।
यह मार्ग बस स्टैंड क्षेत्र का अत्यंत व्यस्त मार्ग है, जहां प्रतिदिन सैकड़ों दोपहिया, चारपहिया वाहन एवं पैदल यात्री आवागमन करते हैं। खुले गड्ढे के कारण कभी भी कोई वाहन चालक, स्कूली छात्र, बुजुर्ग या राहगीर गंभीर दुर्घटना का शिकार हो सकता है।
जनता का सवाल – हादसे के बाद जागेगा प्रशासन?
नागरिकों ने प्रश्न उठाया है कि यदि इस स्थान पर किसी की जान चली जाती है तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? बार-बार शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होना प्रशासनिक उदासीनता को दर्शाता है।
तत्काल कार्रवाई की मांग
स्थानीय व्यापारियों एवं नागरिकों ने जिला प्रशासन एवं नगर पालिका परिषद खैरागढ़ से मांग की है कि नाली पर तत्काल मजबूत जाली लगाई जाए तथा ऐसे लापरवाह अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए, जिनकी निष्क्रियता के कारण आम जनता की सुरक्षा खतरे में पड़ी हुई है।
दैनिक सरस्वती संकेत का मानना है कि जनसुरक्षा से जुड़े मामलों में लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। प्रशासन को किसी बड़ी दुर्घटना की प्रतीक्षा करने के बजाय तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
(फोटो कैप्शन): बस स्टैंड खैरागढ़ स्थित जैन ऑटोमोबाइल के सामने खुले नाले में धंसा पिकअप वाहन का पहिया। नाली पर जाली नहीं होने से बड़ा हादसा टला।

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply

REALTED POST
[the_ad id="242"]