[the_ad id="217"]

सांकरा-बेन्द्रिडीह में अवैध मिट्टी खनन का बड़ा खुलासा, 500 से अधिक ट्रिप मिट्टी परिवहन

सांकरा-बेन्द्रिडीह में अवैध मिट्टी खनन का बड़ा खुलासा, 500 से अधिक ट्रिप मिट्टी परिवहन
राजस्व एवं खनिज विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल, जांच की मांग तेज
खैरागढ़। जिले की ग्राम पंचायत सांकरा एवं बेन्द्रिडीह में कथित रूप से बड़े पैमाने पर अवैध मिट्टी उत्खनन और परिवहन का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले कई महीनों से जेसीबी मशीनों एवं भारी वाहनों के माध्यम से मिट्टी की खुदाई कर उसका परिवहन किया जा रहा है, जिससे शासन को लाखों रुपये के राजस्व नुकसान की आशंका है।
स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र से अब तक 500 से अधिक ट्रिप मिट्टी निकाली जा चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि राजस्व अभिलेख, खनिज अनुमति, रॉयल्टी रसीद और परिवहन दस्तावेजों की जांच कराई जाए तो पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकती है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि खुलेआम चल रहे इस खनन कार्य के बावजूद संबंधित विभागों द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इससे राजस्व विभाग और खनिज विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि अवैध खनन से कृषि भूमि एवं पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है। कई स्थानों पर गहरे गड्ढे बन जाने से दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
अब देखना यह होगा कि जिला कलेक्टर खैरागढ़-छुईखदान-गंडई एवं संबंधित विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं। यदि जांच होती है तो अवैध खनन और शासन को हुए संभावित राजस्व नुकसान के संबंध में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं।
जनता का सवाल
“जब सैकड़ों ट्रिप मिट्टी निकाली जा रही थी, तब जिम्मेदार विभागों की नजर आखिर क्यों नहीं पड़ी?”
राजेंद्र सिंह चंदेल
संपादक – दैनिक सरस्वती संकेत
???? 9406095724
खैरागढ़ (छत्तीसगढ़)

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply

REALTED POST
[the_ad id="242"]