[the_ad id="217"]

जिला के.सी.जी. पुलिस टीम की संवेदनशील कार्यवाही, “ऑपरेशन तलाश” के तहत दो नाबालिग अपहृताओं को अलग-अलग स्थानों से सकुशल बरामद किया गया।

सरस्वती संकेत खैरागढ़ – 14.04.2026

जिला के.सी.जी. पुलिस टीम की संवेदनशील कार्यवाही

“ऑपरेशन तलाश” के तहत दो नाबालिग अपहृताओं को अलग-अलग स्थानों से सकुशल बरामद किया गया।

गुम बालिकाओं के मिलने पर परिजनों में खुशी का माहौल।

आरोपी यश गेडाम एवं नितेश यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

 

दिनांक 11.03.2026 को प्रार्थी द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी नाबालिग बहन दिनांक 09.03.2026 से बिना बताए घर से कहीं चली गई है। इस संबंध में थाना गण्डई में अपराध क्रमांक 90/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में “ऑपरेशन तलाश” के तहत लगातार पता तलाश किया गया। विवेचना के दौरान दिनांक 13.04.2026 को अपहृता को आरोपी यश गेडाम (निवासी – वणी, जिला यवतमाल, महाराष्ट्र) के कब्जे से सकुशल बरामद किया गया तथा बालिका को उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया।

 

इसी प्रकार अपराध क्रमांक 210/2024 धारा 137(2) बीएनएस के प्रकरण में प्रार्थी द्वारा दिनांक 21.09.2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसकी भतीजी दिनांक 12.09.2024 को बिना बताए घर से चली गई थी। विवेचना के दौरान अपहृता को शक्ति नगर, दुर्ग से आरोपी नितेश यादव के कब्जे से बरामद कर बालिका को परिजनों को सुपुर्द किया गया।

 

गुम बालिकाओं के सकुशल मिलने पर परिजनों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है।

 

विवेचना में साक्ष्य पाए जाने पर आरोपीगण यश गेडाम एवं नितेश यादव के विरुद्ध धारा 64(2)(ड) बीएनएस एवं धारा 6 पॉक्सो एक्ट जोड़ी गई। दोनों आरोपियों को दिनांक 14.04.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply

REALTED POST
[the_ad id="242"]