[the_ad id="217"]

शोक समाचार | खैरागढ़ राजनांदगांव में शोक की लहर, ग्राम रूंगल-खपलवा में मातम

खैरागढ़/राजनांदगांव।

इन्दामरा के युवा जागरूक नेता एवं लोधी समाज के अध्यक्ष परमानंद वर्मा की मौसी स्वर्गीय बिन्दु बाई वर्मा (निवासी – रुवातला) के निधन का समाचार मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

परमानंद वर्मा ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि स्वर्गीय बिन्दु बाई वर्मा का स्नेह, मार्गदर्शन और पारिवारिक मूल्यों के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके निधन से परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य, साहस और संबल प्रदान करें।

इस दुःखद अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य नागरिकों ने भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

दैनिक सरस्वती संकेत परिवार भी इस शोक की घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता है। ????????

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply

REALTED POST
[the_ad id="242"]