[the_ad id="217"]

96.4% अंकों के साथ जिले में बाजी मारी — खुशवंत देवांगन ने बढ़ाया खैरागढ़ का मान

96.4% अंकों के साथ जिले में बाजी मारी — खुशवंत देवांगन ने बढ़ाया खैरागढ़ का मान

 

सरस्वती संकेत समाचार खैरागढ़-

शिक्षा के क्षेत्र में एक बार फिर खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले का नाम रोशन हुआ है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की दसवीं की परीक्षा में खैरागढ़ नगर के वार्ड क्रमांक 17 दाऊचौरा निवासी मेधावी छात्र खुशवंत देवांगन ने 96.4% अंक अर्जित कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी की लहर है।

 

खुशवंत देवांगन केंद्रीय विद्यालय खैरागढ़ के छात्र रहे हैं और प्रारंभ से ही उनकी गिनती होनहार छात्रों में होती रही है। इस बार के परीक्षा परिणामों में उन्होंने गणित विषय में 99% अंक प्राप्त कर विशेष रूप से सबका ध्यान खींचा है। वर्तमान में वे कोटा (राजस्थान) के प्रतिष्ठित माँ भारतीय इंटरनेशनल स्कूल में अध्ययनरत हैं और जेईई की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने 11वीं में गणित विषय को प्रमुखता दी है और उसी दिशा में करियर बनाने की योजना बना रहे हैं।

 

खुशवंत ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं परिवारजनों को देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा के बिना यह संभव नहीं था। गौरतलब है कि खुशवंत कांग्रेस नेता एवं अधिवक्ता मनराखन देवांगन और प्रधान पाठीका श्रीमती स्नेहा देवांगन के सुपुत्र हैं।

 

शिक्षा क्षेत्र में जिले की बढ़ती प्रतिष्ठा के प्रतीक बनकर उभरे खुशवंत की इस कामयाबी ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले को गौरवान्वित किया है। विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षक समुदाय के लिए यह एक प्रेरणास्पद मिसाल बन चुकी है। केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य व शिक्षक शिक्षिका सहित जिले वासियो ने बधाई दी।

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply

REALTED POST
[the_ad id="242"]