[the_ad id="217"]

स्पीड पर लगाम नहीं, आफत में लोग, जिम्मेदार कौन

स्पीड पर लगाम नहीं, आफत में लोग, जिम्मेदार कौन

खैरागढ़ :- छुईखदान में स्पीड पर लगाम नहीं है। युवा शहर के अंदर व हाइवे में स्पीड में बाइक व कार को दौड़ा रहे। इससे आए दिन हादसे हो रहे है। कई लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इसके बावजूद जिम्मेदार कौन है। ओवर स्पीड पर रोक करने प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। शायद उनको किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार है। रफ्तार के कारण होने वाले हादसे रूकने का नाम नहीं ले रही है। वहीं पुलिस की ओर से तेज गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। हाइवे से लेकर शहर अंदर में खतरनाक तरीके से दौड़ रहे वाहन इसमें अधिकांश युवा वर्ग के लोग शामिल है।

सबसे बड़ी बात अधिकांश कार व बाइक को नाबालिग फर्राटे भर रहे हैं व हादसे के बाद फरार हो जाते हैं। उसके बाद दूसरे दिन से फिर से स्पीड में वाहन चलाना शुरू कर देते है।

पैदल चलने वाले हो रहे ज्यादा शिकार

  इन दिनों में शहर में पुलिस और ट्रेफिक के जवानों की अनदेखी के कारण युवाओं के बाईक और स्कूटी के स्पीड़ नो कंट्रोल हो गए है। इसके साथ ही शाम होते ही कई दो पहिया वाहन चालको के द्वारा शराब के नशे में भी वाहन चला रहे हैं। जिसके कारण आए दिन शहर में एवं शहर के आसपास छोटी मोटी दुर्घटनाएं घटीत हो रही है। लापरवाही पूर्वक एवं नशे में धुत होकर वाहन चलाने वाले लोग दुर्घटना घटीत कर अपना नुकसान करने के साथ ही साथ सामने वाले का भी नुकसान कर बैठ रहे हैं। बाईक चालको के लापरवाही का खामियाजा पैदल चलने वाले को उठाना पड़ रहा है

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply

REALTED POST
[the_ad id="242"]