[the_ad id="217"]

थाना गंडई पुलिस द्वारा ग्राम कटंगी में लयागा गया चलित थाना

 थाना गंडई पुलिस द्वारा ग्राम कटंगी में लयागा गया चलित थाना

खैरागढ़ :- पुलिस अधीक्षक महोदय खैरागढ़-छुईखदान-गंडई अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा पाण्डेय के निर्देशन पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी प्रशांत खाण्डे के दिशा निर्देश में थाना प्रभारी गंडई निरीक्षक शिव शंकर गेंदले के नेतृत्व में थाना गंडई पुलिस स्टॉप द्वारा आज दिनांक 13.12.2023 को ग्राम कटंगी में चलित थाना लगाकर ग्राम के लोगो को सायबर अपराध की रोकथाम एवं रोड एक्सीडेन्ट की रोकथाम यातायात नियमों का पालन करना एवं पाक्सो एक्ट, गुड टच बेड टच, घरेलू हिंसा के कानूनी प्रावधानों की जानकारी दिया गया, तत् पश्चात् अभिव्यक्ति ऐप के बारे में विस्तार से जानकारी देकर उपस्थित गणमान्य महिलाओं व बच्चों को अभिव्यक्ति ऐप का डेमो देकर डाउनलोड कराया गया पश्चात् ’’हमर बेटी हमर मान’’ महिला संबंधित अपराध की जानकारी दिया गया। ग्राम में चलित थाना लगने से ग्रामीणों में काफी हर्ष का माहौल था। ग्रामीणों द्वारा पुलिस विभाग के द्वारा लगाये गये चलित थाना की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई। उक्त चलित थाना को सफल बनाने में ग्राम कटंगी के ग्रामीणजन एवं थाना गंडई के सउनि ध्रुरवाराम नागवंशी, प्र.आर. आशुतोष सिंह, महिला आरक्षक शिखा निर्मलकर की सराहनीय योगदान रहा।

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply

REALTED POST
[the_ad id="242"]