[the_ad id="217"]

सीएम ने किया निःशुल्क कोचिंग का शुभारम्भ, जिले के 200 विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

केसीजी में दो केंद्रों आत्मानंद कन्या खैरागढ़ और आत्मानंद छुईखदान में होगी 100- 100 सीट

खैरागढ़,  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आत्मानंद में संचालित होने वाले निःशुल्क कोचिंग का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शुभारम्भ मंगलवार को किया। इस योजना से जिले के 200 विज्ञान और गणित के विद्यार्थियों को मिलेगा सीधे तौर पर लाभ मिलेगा।

यह योजना बच्चों के सुनहरे भविष्य को गढ़ने में अहम साबित होगी- भूपेश बघेल

जिले के स्टूडेंट्स को अब नीट-जेईई की कोचिंग निःशुल्क मिलेगी। इसके लिए स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना शुरू किया गया है। मंगलवार को सीएम भूपेश बघेल ने वर्चुअल शुभारंभ किया। इसमें कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को निःशुल्क कोचिंग दी जाएगी। शहर के स्वामी आत्मानंद कन्या उच्चतर विद्यालय खैरागढ़ अंग्रेजी माध्यम स्कूल में इस कोचिंग का संचालन होगा। स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना का शुभारंभ करते हुए सीएम बघेल ने कहा कि यह योजना बच्चों के सुनहरे भविष्य को गढ़ने में अहम साबित होगी। सरकार की जिम्मेदारी है कि वह हर क्षेत्र में वातावरण का निर्माण करें।

प्री मेडिकल और प्री इंजीनियरिंग की होगी 50-50 सीट, ऑनलाइन चलेगी कोचिंग

जिले के 200 स्टूडेंट्स को इस कोचिंग योजना का लाभ मिलेगा। ब्लाक मुख्यालयो में इन कोचिंग सेंटर के माध्यम से राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा प्री-मेडिकल नीट तथा प्री-इंजीनियरिंग जेईई की बेहतर रूप से तैयारी हेतु ऑनलाइन कोचिंग प्रदान की जाएगी। कक्षा दसवीं में 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी तथा कक्षा 12वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को कोचिंग दी जाएगी। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा सभी जिला शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से कोचिंग सेंटर की स्थापना की तैयारी कर प्रवेश प्रारंभ कर दिया गया है।

बारहवीं विज्ञान-गणित के विद्यार्थियों की होगी कोचिंग, दसवीं के मेरिट से होगा चयन

स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना में 10 वीं मेरिट क्रम अनुसार विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। विद्यार्थी को संबंधित विकासखंड, शहर के शासकीय स्कूलों में कक्षा 12 वीं का नियमित विद्यार्थी होना अनिवार्य होगा। ब्लाक मुख्यालय की स्कूलों में कक्षा 12 वीं में जीव विज्ञान तथा गणित संकाय में अध्ययनरत विद्यार्थी ही पात्र होंगे। प्रत्येक कोचिंग सेंटर में अधिकतम 100 विद्यार्थियों का प्रवेश दिया जाना है। इसमें प्री-मेडिकल तथा प्री-इंजीनियरिंग के लिए अधिकतम 50-50 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। वर्चुअली उद्घाटन के दौरान सीएम बघेल ने स्कूल के छात्र छात्राओं से बात की। छात्रा मेघा वर्मा ने कहा कि मेरे परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कोटा एवं अन्य कोचिंग स्थानों में कोचिंग करने में असमर्थ थी। इस योजना से कमजोर छात्रों को मदद मिलेगी। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. के. व्ही. राव, बीईओ नीलम राजपूत, प्राचार्य तारा सिंह, डाइट व्याख्याता सुनील शर्मा, बीआरसी सुजीत चौहान सहित अन्य शिक्षक व आत्मानंद स्कूल के कोचिंग हेतु लाभान्वित विद्यार्थी उपस्थित थे।

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply

[the_ad id="219"]
POLL
What does "money" mean to you?
  • Add your answer
BREAKING NEWS
LIVE CRICKET
REALTED POST
[the_ad id="242"]