[the_ad id="217"]

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत केसीजी के 21 तीर्थयात्री बोधगया, सारनाथ और नालंदा रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत केसीजी के 21 तीर्थयात्री बोधगया, सारनाथ और नालंदा रवाना

जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, तीर्थयात्रियों का पुष्पमालाओं से किया गया स्वागत

खैरागढ़, 27 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के 21 तीर्थयात्री शुक्रवार को बोधगया, सारनाथ और नालंदा की यात्रा पर रवाना हुए। जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कलेक्टोरेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर तीर्थयात्रियों के दल को रवाना किया और उनकी सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।

रवानगी से पहले जनप्रतिनिधियों ने तीर्थयात्रियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया। इस दौरान विक्रांत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शासन द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थस्थलों के दर्शन का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने सभी यात्रियों से यात्रा का आनंद लेने और प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन करने की अपील की।

कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के मार्गदर्शन में समाज कल्याण विभाग द्वारा चयनित यात्रियों के लिए यात्रा की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष गिरजा चंद्राकर, पूर्व जिला पंचायत सभापति घम्मन साहू, विकेश गुप्ता, नंदकुमार चंद्राकर, पार्षद रूपेंद्र रजक, समाज कल्याण विभाग के सहायक संचालक कमलेश कुमार पटेल सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply