[the_ad id="217"]

खैरागढ़ में स्व. राजू अग्रवाल की बरसी पर शांति भोज का आयोजन

खैरागढ़ में स्व. राजू अग्रवाल की बरसी पर शांति भोज का आयोजन

खैरागढ़। नगर के प्रतिष्ठित नागरिक स्वर्गीय श्री राजू अग्रवाल की पावन स्मृति में दिनांक 31 मार्च 2026, दिन मंगलवार को वार्षिक श्राद्ध बरसी एवं शांति भोज कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम गोपीनाथ मंदिर, किल्लापारा खैरागढ़ में दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक संपन्न होगा।

अग्रवाल परिवार द्वारा आयोजित इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों से उपस्थित होकर स्वर्गीय राजू अग्रवाल को श्रद्धांजलि अर्पित करने का आग्रह किया गया है। कार्यक्रम के दौरान शांति पाठ एवं प्रसाद वितरण भी किया जाएगा।

परिवारजनों ने बताया कि स्वर्गीय राजू अग्रवाल अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व एवं सामाजिक सेवाओं के लिए सदैव याद किए जाते रहेंगे। उनकी स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता की अपेक्षा की गई है।

विनीत:

इन्द्रजीत अग्रवाल

समस्त अग्रवाल परिवार, खैरागढ़ (छत्तीसगढ़)

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply

REALTED POST
[the_ad id="242"]