यात्री प्रतीक्षालय की बदहाल स्थिति पर कांग्रेस का अल्टीमेटम, सुधार नहीं हुआ तो 22 मार्च को धरना प्रदर्शन की चेतावनी
खैरागढ़। शहर कांग्रेस कमेटी खैरागढ़ द्वारा नगर की मूलभूत सुविधाओं को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन की घोषणा की गई है। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ. अरुण भारद्वाज, विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन, नेता प्रतिपक्ष दीपक देवांगन, शेखर दास वैस्नव इस संबंध में कलेक्टर से मिलकर नगर की मुलभुत सुविधाओं यात्री प्रतीक्षालय मे हो रही परेशानी को को लेकर चर्चा की गई तथा लिखित मे पत्र देते हुए कहा की हुए 22 फ़रवरी को शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा यात्री प्रतीक्षालय का निरिक्षण किया गया था जिसमे शहर के एक मात्र बस स्टैंड मे स्थिति यात्री प्रतीक्षालय मे यात्रियों के लिए पिने की पानी के साथ बैठने की भी व्यवस्था नहीं थी. पुरे परिसर मे गंदगी के साथ साथ शराब की खाली बोलते और डिस्पोजल पानी पाउच शराब की बोतले भी टूटी पड़ी हुई थी. साथ ही प्रतीक्षालय पूरी तरह नशेड़ियों का अड्डा बना हुआ है. जिस पर नगर पालिका प्रशासन और पुलिस प्रशासन को जमीनी हकीकत जानने मौके पर बुलाया गया था एक सप्ताह के अंदर व्यवस्था दुरुस्त करने की बात कही गई थी. परन्तु निरिक्षण के बाद एक माह बीतने को आ चूका है. जिससे नाराज होकर कोंग्रेसियो ने आज दिनांक 18 मार्च बुधवार को कलेक्टर से मिलकर कहा की 22 मार्च व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो शहर कांग्रेस नया बस स्टैंड यात्री प्रतीक्षालय के सामने धरना प्रदर्शन करने मजबूर हो जाएगी. विषय की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने तत्काल नगर पालिका सीएमओ को दूरभाष के माध्यम से तत्काल समस्या को दुरुस्त करने के निर्देश दिए.




