[the_ad id="217"]

भारतीय सेना के पराक्रम के लिए देशवासी रहेंगे सदैव आभारी- अकबर

भारतीय सेना के पराक्रम के लिए देशवासी रहेंगे सदैव आभारी- अकबर

सरस्वती संकेत खैरागढ़ से कृष्ण कुमार सोनी की रिपोर्ट

खैरागढ़ /रायपुर । पूर्व मंत्री तथा कांग्रेस नेता मोहम्मद अकबर ने भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में चल रहे आतंकी ठिकानों को लक्ष्य करके किए गए हमलों को प्रशंसनीय कार्यवाही बताया है। उन्होंने कहा है कि देशवासी भारतीय सेना के पराक्रम के लिए सदैव उसके आभारी रहेंगे।

मोहम्मद अकबर ने कहा है कि आतंकी ठिकानों पर हमला पहलगाम में जान गंवाने वाले 26 बेकसूर नागरिकों को न्याय दिलाने किया गया हैं।इससे उन लोगों को भी न्याय मिलेगा जो पाकिस्तान प्रेरित आतंकवाद के कारण पीड़ित रहे हैं। भारत की इस कार्यवाही से पाकिस्तान को सबक मिलेगा। उन्होंने पहलगाम हमले में प्राण गंवाने वाले 26 नागरिकों को शहीद का दर्जा देने की अपनी मांग दोहराई है।

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply

REALTED POST
[the_ad id="242"]