[the_ad id="217"]

भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति मे शामिल किये गए श्री खम्हन ताम्रकार

सरस्वती संकेत खैरागढ़ से सहसंपादक कृष्ण कुमार सोनी की रिपोर्ट

भाजपा ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति में छत्तीसगढ़ के खम्हन ताम्रकार को सदस्य बनाया गया है। वे राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडे के करीबी माने जाते हैं। उनकी नियुक्ति को संगठन में उनकी सक्रियता, निरंतर जनसंवाद और कार्यकर्ताओं के बीच सहज व्यवहार का परिणाम माना जा रहा है।

 

खम्हन ताम्रकार लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय हैं। आम लोगों के बीच सहज उपलब्धता, निरंतर संवाद और संगठन के प्रति समर्पित कार्यशैली उनकी पहचान रही है। छत्तीसगढ़ से ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति में स्थान पाने वाले वे दूसरे सदस्य बने हैं।

 

उनकी नियुक्ति से प्रदेश के संगठनात्मक कार्यकर्ताओं में उत्साह है। समर्थकों और सहयोगियों ने इसे उनके परिश्रम एवं संगठन के प्रति निष्ठा का सम्मान बताते हुए बधाई दी है। राष्ट्रीय कार्यसमिति में नई जिम्मेदारी मिलने से अब उन्हें संगठन के कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा।

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply