[the_ad id="217"]

रायपुर नगर निगम के पांच पार्षदो ने दिया कांग्रेस से स्तीफा

रायपुर नगर निगम में नेताप्रतिपक्ष पद पर पार्षद आकाश तिवारी की नियुक्ति के विरोध में कांग्रेस के पांच पार्षदों ने पार्टी से सामूहिक इस्तीफ़ा दे दिया है।

 

बता दें कि इस्तीफा देने वालों में खुद पूर्व नेता प्रतिपक्ष संदीप साहू भी शामिल हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) और जिला कांग्रेस कमेटी (DCC) द्वारा आकाश तिवारी को रायपुर नगर निगम में नया नेताप्रतिपक्ष नियुक्त किया गया है। इस निर्णय के तुरंत बाद विरोध स्वरूप 5 पार्षदों संदीप साहू, जयश्री नायक, रेणु साहू, दीप साहू और रोनिता प्रकाश जगत ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी। जयश्री नायक को कुछ समय पहले ही पार्टी ने उपनेताप्रतिपक्ष नियुक्त किया था, लेकिन आकाश तिवारी की नियुक्ति से वे भी नाराज़ दिखीं और इस्तीफ़ा देने वालों में शामिल हो गईं।

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply

REALTED POST
[the_ad id="242"]