[the_ad id="217"]

नवीन जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई में आयोजित है स्काउट गाइड की प्रथम बेसिक प्रशिक्षण शिविर

खैरागढ़–भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ सोमनाथ यादव एवम् राज्य सचिव कैलाश कुमार सोनी के अदेशानुसार , जिला आयुक्त स्काउट पदेन जिला शिक्षा अधिकारी – खैरागढ़ छुईखदान गंडई लाल जी द्विवेदी के मार्गदर्शन, खैरागढ़ एवं छुईखदान विकास शिक्षा अधिकारी सुश्री नीलम राजपूत, रमेंद्र डंडसेना, जिला सचिव कृष्ण कुमार वर्मा एवं जिला संगठन आयुक्त जिला संगठन आयुक्त स्काउट धनुष सिन्हा के कुशल नेतृत्व में जिला गठन के बाद प्रथम बेसिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन दिनांक 14 से 20 अक्टूबर 2024 तक शास हाई स्कूल ठंडार विकासखंड छुईखदान जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई में आयोजित किया जा रहा हैं। जिसमें जिले के विभिन्न स्कूलों से 239 शिक्षक शिक्षिका बेसिक कब मास्टर 93, बेसिक फ्लॉक लीडर 34, बेसिक स्काउट मास्टर 62, बेसिक गाइड कैप्टन 21 , बेसिक रोवर स्काउट लीडर 17, बेसिक रेंजर लीडर 13 , कुल 239 प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। शिविर का उद्घाटन जिला आयुक्त स्काउट पदेन जिला शिक्षा अधिकारी के अतिथि में उद्घाटन किया गया सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी, विकास खंड शिक्षा अधिकारी , BRC खैरागढ़ छुईखदान, तानसेन साहू सरपंच ग्राम पंचायत ठंडार प्राचार्य, प्रधान पाठक शास हाई स्कूल / मिडिल स्कूल/प्राथमिक शाला ठंडार एवं अन्य सम्माननीय अतिथि उपस्थित थे। शिविर के सफल संचालन के लिए भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राज्य मुख्यालय छत्तीसगढ़ से नियुक्त किए गए शिविर संचालक स्काउट मास्टर श्री गिरीश पाढ़ी, सहायक  सत्य नारायण साहू,  दिलीप निषाद, शिविर संचालक गाइड कैप्टन सुश्री लिलिमा साहू, सहायक श्रीमती नीता त्रिपाठी, शिविर संचालक कब मास्टर आनंद राम बघेल,  योगेश्वर प्रसाद गांगुली, सहायक  नीरज साहू,  पोखन साहू ,  भुनेश्वर प्रसाद जँघेल, फ्लॉक लीडर श्रीमती कल्पना सिंह, श्रीमती लक्ष्मी बृजवासी, शिविर संचालक रोवर स्काउट लीडर श्री भुवन लाल सिन्हा, सहायक चंद्रशेखर दिल्लीवार,  सुनील देशलहरा,  संतोष त्रिपाठी,  विशाल ठाकुर, जो बेसिक प्रशिक्षण शिविर में जिले से आए हुवे 239 शिक्षक शिक्षिका को प्रशिक्षण रहे है जिसका दैनिक कार्यक्रम प्रातः 05 बजे से रात्रि 10 बजे तक गतिविधियां कराई जाती हैं जो इस प्रकार है स्काउट गाइड नियम ,प्रतिज्ञा, झंडा गीत , प्रार्थना, स्काउट गाइड की आधारभूत तत्व, स्काउट गाइड आंदोलन की जानकारी,इतिहास , बायां हाथ मिलना, गांठें ध्वज शिष्टाचार, मार्च फास्ट, BP 6 व्यायाम, मैपिंग, दिशा ज्ञान, लेसिंग, प्राथमिक उपचार, अनुशासन, और ऊर्जा वान खेल रात्रि कालीन शिविर ज्वाल , बिना बर्तन के खाना पकाना, हाइक, पायनियरिंग प्रोजेक्ट जैसे मौखिक लिखित और प्रायोगिक आदि विभिन्न गतिविधि कराई जाएगी। शिविर में जिला सचिव  के के वर्मा खैरागढ़ , जिला संगठन आयुक्त स्काउट  धनुष सिन्हा, विकास खंड सचिव  सुनील गुनी, छुईखदान विकास खंड सचिव सुश्री पूर्णिमा नेताम, श्रीमती ललित कोसरे , लुकेश कुमार, दामेश साहू , आशीष साहू, कु सोनाली , कु गंगा, आदि रोवर रेंजर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका शिविर में अपनी सेवा दे रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply

[the_ad id="219"]
POLL
What does "money" mean to you?
  • Add your answer
BREAKING NEWS
LIVE CRICKET