[the_ad id="217"]

आदतन चोर को पकडवाने में मदद करने वाले नगर के व्यापारी/दुकानदारो को किया गया सम्मानीत  

आदतन चोर को पकडवाने में मदद करने वाले नगर के व्यापारी/दुकानदारो को किया गया सम्मानीत  

खैरागढ़ :-थाना छुईखदान में दिनांक 07/02/2024 को प्रार्थिया के रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 41/24 धारा 454,380 भादस कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपियो के पता तलास के लिये निर्देश प्राप्त होते ही थाना से टीम घटित कर अज्ञात चोर की पता तलास की जा रही थी। इसी क्रम में नगर के दुकानो में लगे सीसीटीवी कैमरो को देखा गया। जिसमें एक हार्ड वेयर के दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा में स्पष्ट रूप से आरोपी द्वारा सब्बल खरीदने के लिये आते समय उसके मो0सा0 का नंबर एवं आरोपी का चेहरा दिखाई दे रहा था। जिसके आधार पर आरोपी की पहचान कर आरोपी का नाम संजय ठाकुर पिता स्व. खेमु ठाकुर उम्र 23 वर्ष ग्राम खैरी साजा बेमेतरा का पता तलास कर गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है। 

पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा पाण्डे, पुलिस अनुविभागिय अधिकारी खैरागढ चंद मोहले के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी छुईखदान निरीक्षक शिव शंकर गेंदले द्वारा अपने-अपने दुकानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने वाले नगर के व्यापारियों एवं दुकानदारों को पुलिस की विवेचना कार्यवाही के दौरान चोरी के आरोपी को पकडवाने में मदद करने पर उत्साह वर्धन हेतु थाना परिसर में सम्मानीत किया गया एवं अन्य दुकानदारो को भी अपने-अपने दुकानों में कैमरा लगवाने के सबंध में जानकारी दिया गया।

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply

REALTED POST
[the_ad id="242"]