[the_ad id="217"]

नवपदस्थ कलेक्टर श्री चंद्रकांत वर्मा ने जिले के तीसरे कलेक्टर के रूप में किया पदभार ग्रहण

नवपदस्थ कलेक्टर श्री चंद्रकांत वर्मा ने जिले के तीसरे कलेक्टर के रूप में किया पदभार ग्रहण

खैरागढ़:- खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के नव पदस्थ कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा, 2017 बैच के आई.ए. एस. अधिकारी ने 5 जनवरी 2024 को जिले के तीसरे कलेक्टर के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया। जिले के पूर्व कलेक्टर  गोपाल वर्मा ने उपस्थित होकर कार्यभार सौंप दिया, उनकी पदस्थापना मंत्रालय में उप सचिव के पद पर हुई है।

राज्य शासन की फ्लैगशिप योजनाएं और जनहित के कार्य प्राथमिकता होगी- कलेक्टर
केसीजी के नवपदस्थ कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा ने कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि राज्य शासन की फ्लैगशिप योजनाएं और जनहित के कार्य प्राथमिकता होगी। उन्होंने आगे कहा कि जनता के प्रति संवेदनशील होकर, प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें। अंतरविभागीय योजनाओं और कार्यों को आपस मे तालमेल बैठकर समन्वय के साथ करें। उन्होंने जिला कार्यालय परिसर में और शौचालय में स्वच्छता सहित अन्य आवश्यक निर्देश दिए। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, नवा रायपुर के द्वारा 3 जनवरी 2024 को जारी आदेशनुसार  चंद्रकांत वर्मा आई.ए.एस. ने शुक्रवार को पूर्वान्ह जिला कार्यालय में उपस्थित होकर कार्यभार ग्रहण किया। सर्किट हाउस में आगमन पर उपस्थित सभी अधिकरियों और कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। जिला कार्यालय पहुँचकर उन्होंने विभागवार बैठक व्यवस्था का जायजा लिया। इसके पश्चात विभागीय अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए। इसके पश्चात शाम को प्रिंट, वेब और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई।

कलेक्टर श्री चन्द्रकान्त वर्मा के द्वारा पूर्व में राज्य शासन को दी गई सेवाएं
केसीजी के नव पदस्थ कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा छत्तीसगढ़ रायपुर के मूल निवासी है। इसके पूर्व प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ मेडिकल कॉर्पोरेशन, रायपुर के रूप में कार्य कर चुके है। इसके साथ अतिरिक्त प्रभार संचालक, ग्रामोद्योग, प्रबंध संचालक, छ.ग. हस्तशिल्प विकास बोर्ड, प्रबंध संचालक, छ.ग.माटीकला बोर्ड, प्रबंध संचालक, हाथकरघा विकास एवं विपणन संघ मर्यादित, प्रबंध संचालक, छ. ग. खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के रूप में राज्य शासन को अपनी सेवाएं दे चुके है।

कलेक्टर चन्द्रकान्त वर्मा का प्रतियोगी परीक्षा में पूर्व चयन
पिता दौवा राम वर्मा और माता श्रीमती सत्यभामा के सुपुत्र  चन्द्रकान्त वर्मा का कलेक्टर बनने का सपना बचपन से ही था। कठोर परिश्रम और लगन से 2017 में उनका सपना साकार हुआ और आई.ए.एस. बने। इसके पूर्व छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग से डिप्टी कलेक्टर 2014 में, उप पुलिस अधीक्षक 2013, नायब तहसीलदार 2012 में और सहायक अभियंता 2008 और 2007 में चयनित हुए। कार्यभार ग्रहण और विभागीय निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर डॉ. नेहा कपूर, अपर कलेक्टर और एसडीएम प्रकाश राजपूत, संयुक्त कलेक्टर डॉ. ज्योति पटेल, आभा तिवारी, डिप्टी कलेक्टर टंकेश्ववर साहू, एसडीएम छुईखदान रेणुका रात्रे सहित जिले के अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply

[the_ad id="219"]
POLL
What does "money" mean to you?
  • Add your answer
BREAKING NEWS
LIVE CRICKET