[the_ad id="217"]

दिवंगत अधिवक्ता के परिजनों को अधिवक्ता संघ ने प्रदान की राशि

 दिवंगत अधिवक्ता के परिजनों को अधिवक्ता संघ ने प्रदान की राशि

खैरागढ़ : अधिवक्ता संघ द्वारा संघ के अधिवक्ता के निधन के बाद मृतक के परिजनों को सहयोग निधि प्रदान की गई है। अधिवक्ता संघ के सदस्य मनराखन देवांगन ने बताया कि अधिवक्ता संघ के सदस्य प्रकाश सिंह राजपूत का हृदयघात के कारण निधन हो गया था। अधिवक्ताओं ने प्रतिनिधि मण्डल नियुक्त कर मनराखन देवांगन, रामकुमार जांगड़े, ज्ञानदास बंजारे, दिवंगत प्रकाश सिंह की पत्नी श्री मति रंजना सिंह को निवास मे पहुंचकर नगद 31 हजार 1 सौ रुपये की राशि प्रदान की है। इसके पूर्व अधिवक्ता संघ द्वारा बार रूम मे न्यायधीश गड़ की उपस्थिति मे शोक सभा कर दिवंगत श्री राजपूत को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अधिवक्ता संघ ने बार कौसिल से मिलने वाली 3 लाख रुपये की राशि को जल्द स्वीकृत कराने की तैयारी कर ली गई है। दिवंगत परिवार के मुखिया का संघ द्वारा नारियल, शाल भेंट कर परिवार को संघ के सदस्य द्वारा 31 हजार 1 सौ रुपये की नगद राशि प्रदान की गई है। इस कार्य के लिये जितेंद्र सिंह गौर, विनोद सिंह गजेंद्र सिंह व परिजन अन्य उपस्तिथ रहे. इस कार्य में संघ के सभी अधिवक्ताओं का विशेष सहयोग रहा।

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply

REALTED POST
[the_ad id="242"]