[the_ad id="217"]

अफवाहों पर ना दे ध्यान… पैट्रोल पम्प के लिए डिपो से लगातार निकल रही है पेट्रोल तथा डीजल की गाड़ियां

 अफवाहों पर ना दे ध्यान… पैट्रोल पम्प के लिए डिपो से लगातार निकल रही है पेट्रोल तथा डीजल की गाड़ियां

खैरागढ़ :- केसीजी पुलिस आपसे सादर निवेदन करता है कि सोशल मीडिया पर चल रहे कुछ दिनों तक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल व डीजल ना मिलने की लगातार अफवाहों पर ध्यान ना दें सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल व डीजल की आपूर्ति के लिए रायपुर पेट्रोल डिपो से लगातार गाड़ियां निकल रही है। केसीजी पुलिस सभी ड्राइवर बंधुओ से भी अपील करता है कि नवीन भारतीय न्याय संहिता के हिट एंड रन मामले में घबराएं नहीं नवीन भारतीय न्याय संहिता के अनुसार लापरवाह वाहन चालक द्वारा मृत्यु घटित करने और घटना के तुरंत बाद किसी पुलिस अधिकारी या मजिस्ट्रेट को इसकी सूचना दिए बिना भाग जाने पर ही न्याय संगत कार्यवाही की जायेगी।अतः आप सभी से सादर अनुरोध है कि किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों पर ध्यान ना दें और ना ही इन्हें किसी भी माध्यम से फैलाएं।

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply

REALTED POST
[the_ad id="242"]