[the_ad id="217"]

धान बोनस पाकर बोली कमला बाई— बोनस राशि के साथ मिली नई उम्मीद और बेहतर विकास का भरोसा

धान बोनस पाकर बोली कमला बाई— बोनस राशि के साथ मिली नई उम्मीद और बेहतर विकास का भरोसा

खैरागढ़ :-  प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई वाली सरकार ने किसानों से किया हुआ वादा पूरा करने की ओर कदम बढ़ा दिया है। सरकार ने सुशासन दिवस के अवसर पर पूरे राज्य के किसानों को वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 का बकाया धान बोनस प्रदान कर अपनी पहली गारंटी पूरी कर दी है। बकाया धान बोनस की राशि पाकर किसानों में उत्साह नजर आ रहा है। किसानों के खाते में पैसे पहुंचाने के बाद बड़ी संख्या में किसान अब बैंक की तरफ पहुंच रहे हैं। खैरागढ़—छुईखदान—गंडई जिले के अंतर्गत खैरागढ़ ब्लॉक के ग्राम भीमपुरी निवासी कमला बाई ने बताया कि उनको 15360 रूपये की राशि मिली है, इसका उन्हें बहुत खुशी है। उनका कहना है कि राशि भले ही लोगों को छोटी लगे, लेकिन यह राशि मेरे परिवार के लिए कितना जरूरी है, यह सिर्फ मुझे पता है। कमला बाई का कहना है कि सरकार ने दो साल का बकाया बोनस देकर नई उम्मीद और भरोसा दिया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि इस राशि से वह अपने परिवार का पालन पोषण के अलावा खेती में खर्च करने की बात कही है।

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply