[the_ad id="217"]

जिले के ग्राम बधमर्रा एवं रेगाकठेरा और ग्राम कृतबांस एवं बुढ़ासागर में किया जाएगा 22 दिसम्बर को विकसित भारत संकल्प यात्रा का होगा आयोजन

जिले के ग्राम बधमर्रा एवं रेगाकठेरा और ग्राम कृतबांस एवं बुढ़ासागर में किया जाएगा 22 दिसम्बर को विकसित भारत संकल्प यात्रा का होगा आयोजन

खैरागढ़ :-  केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन.जन तक पहुँचाने एवं इनसे लाभ लेने वाले हितग्राहियों से संवाद करने के उद्देश्य से खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन का क्रम निरंतर जारी है। इसके अंतर्गत शुक्रवार 22 दिसम्बर को खैरागढ़ विकासखण्ड के ग्राम बधमर्रा में सुबह 10ः30 से 12ः30 बजे एवं ग्राम रेगाकठेरा में दोपहर 02 से 04 बजे विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जाएगा एवं छुईखदान विकासखण्ड के ग्राम कृतबांस में सुबह 10ः30 बजे से 12:30 एवं ग्राम बुढ़ासागर में दोपहर 02 बजे से 4 बजे तक शिविर का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देशानुसार शिविर के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई है। शिविर में ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी.कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम स्थलों में विभिन्न विभागों द्वारा आम जनता को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने स्टॉल भी लगाया जाएगा। जिसमें संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा आम जनता को योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply

REALTED POST
[the_ad id="242"]