[the_ad id="217"]

सड़कों पर स्टंटबाजी पड़ सकती है भारी कानफाड़ू और फटाखे जैसे तेज आवाज वाले मोडिफाई मोटर साइकिलें अब अगले टारगेट होंगे

सड़कों पर स्टंटबाजी पड़ सकती है भारी कानफाड़ू और फटाखे जैसे तेज आवाज वाले मोडिफाई मोटर साइकिलें अब अगले टारगेट होंगे

खैरागढ़:-  विगत पखवाड़े से जिले के पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (I.P.S.) द्वारा जिले की यातायात व्यवस्था को सुगम और सुदृढ़ बनाने के लिए सभी थानों को अलर्ट जारी कर लगातर प्वाइंट लगाकर नियम विरूद्ध वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही किया जाता रहा है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शहर में कानफाड़ू और फटाखे जैसे तेज आवाज वाले मोडिफाई साइलेंसर वाले मोटर साइकिल चालक विजय कुमार पिता रामकुमार जांगड़े उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम कलेवा थाना घुमका जिला राजनांदगांव के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम की धारा180 क (4) के तहत 5000 रुपए वसूल कर चालानी कार्यवाही किया गया। साथ ही फटी आवाज वाला साइलेंसर निकलवाकर ओरिजिनल कंपनी का साइलेंसर लागव्या गया। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने आम जनता से ऐसे वाहन जिसका हॉर्न तेज आवाज या कानफाड़ू और फटाखे जैसे तेज आवाज वाले मोडिफाई साइलेंसर हो जिससे परेशानी होती हो या स्टंट करने वाले वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर नोट कर या फोटो खींच कर कंट्रोल रूम खैरागढ़ मोबाइल नंबर 9479247401में सूचित करने अपील करते सूचित करने वाले का नाम गोपनीय रखते हुए कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया।

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply

REALTED POST
[the_ad id="242"]