[the_ad id="217"]

कलेक्टर ने मतगणना हेतु अधिकारियों को जारी किया आदेश

कलेक्टर ने मतगणना हेतु अधिकारियों को जारी किया आदेश

खैरागढ़ :- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गोपाल वर्मा के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत मतगणना के संबंध में निर्वाचन अधिकारियों का प्रशिक्षण 25 नवंबर को आयोजित होगा। विधानसभा क्षेत्र कमांक 73-खैरागढ़ हेतु छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाऊस पिपरिया, खैरागढ़, को मतगणना केन्द्र बनाया गया है।

केसीजी कलेक्टर गोपाल वर्मा ने विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत मतगणना कार्य सुगम और शांतिपूर्ण संपादित के संबंध में निर्वाचन अधिकारियों को प्रशिक्षण का आदेश जारी किया है। इस हेतु मतगणना का विभिन्न स्तर पर प्रशिक्षण 25 नवंबर 2023 को सुबह 10 बजे से जिला पंचायत राजनांदगांव के सभाकक्ष में आयोजित है। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों, सुरक्षा नोडल अधिकारी एवं प्रोग्रामर आदि को निर्देशित किया है कि निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर गंभीरता से प्रशिक्षण प्राप्त करें ताकि जिले में सुगम और शांतिपूर्ण मतगणना संपादित किया जा सके। उक्त प्रशिक्षण में जिले से उप जिला निर्वाचन अधिकारी और अपर कलेक्टर डी.एस.राजपूत, रिटर्निंग ऑफिसर प्रकाश राजपूत, रेणुका रात्रे पोस्टल बैलेट नोडल अधिकारी, टंकेश्वर साहू ईवीएम नोडल अधिकारी सहित समस्त सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, मास्टर ट्रेनर्स, टेवुलेशन प्रभारी अधिकारी, पोस्टल बैलेट नोडल अधिकारी, ईवीएम नोडल अधिकारी सहित अन्य सम्मिलित होंगे।

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply

REALTED POST
[the_ad id="242"]