[the_ad id="217"]

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 29 को खैरागढ़ में करेंगे नुक्कड़ सभा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 29 को खैरागढ़ में करेंगे नुक्कड़ सभा

खैरागढ़:-  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 29 अक्टूबर दिन रविवार को खैरागढ़ प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान जेपी नड्डा डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विनोद खांडेकर व खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी विक्रांत सिंह के पक्ष में होने वाले नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करेंगे। जिला भाजपा केसीजी अध्यक्ष घम्मन साहू ने बताया कि डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ठेलकाडीह में 12:30 बजे,खैरागढ़ के इतवारी बाजार में 1 बजे,छुईखदान के शहीद पार्क में 1:30 बजे व 2 बजे गंडई में नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करेंगे। जिलाध्यक्ष घम्मन साहू ने सभी मंडल ब्लाॅक व जिला के पदाधिकारियों को अधिक से अधिक संख्या में सभा में पहुंचने की अपील की है।

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply

REALTED POST
[the_ad id="242"]