[the_ad id="217"]

प्रेक्षकों और राजनीतिक दलों की उपस्थिति में हुआ द्वितीय रेडमाइजेशन

कल होगी निर्वाचन में ईवीएम की अगली प्रक्रिया कमीशनिंग

खैरागढ़:-  विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के तहत खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक नर्मदेश्वर लाल, व्यय प्रेक्षक शोभन सूत्रधार, पुलिस प्रेक्षक विजय कुमार और कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी गोपाल वर्मा की उपस्थिति में द्वितीय रेडमाइजेशन किया गया। इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में जिला कार्यालय के सभाकक्ष में विधानसभा क्षेत्र खैरागढ़ के मतदान केंद्रों के लिए तथा रिजर्व हेतु ईव्हीएम और वीवीपैट मशीनों का राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष द्वितीय रेडमाइजेशन किया गया। निर्वाचन में ईवीएम की अगली प्रक्रिया शुक्रवार को कमीशनिंग की जायेगी। इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। इस अवसर पर सुनीलकांत पाण्डेय, घम्मन साहू, विनय देवांगन और अन्य प्रतिनिधि सहित प्रशासन की ओर से उप जिला निर्वाचन अधिकारी डी एस राजपूत, रिटर्निंग अधिकारी प्रकाश राजपूत, श्वेता, अमरदीप अंचल, नेहा ध्रुव और निर्वाचन से संबंधित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply

REALTED POST
[the_ad id="242"]