भूपेश बघेल ने की घोसणा किसानो का होगा कर्जा माफ का स्वागत किया मनराखन
खैरागढ़ : कांग्रेस नेता एल्डरमैन मनराखन देवांगन ने कहा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जब शक्ति में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अन्नदाता किसानों की कर्जमाफी करने की बड़ी घोषणा की है, तब से समूचे छत्तीसगढ़ में खुशी की लहर फैल गई।
छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनते ही भूपेश बघेल ने सोमवार को चुनावी वादे के अनुरूप किसानों की अल्पकालिक फसली ऋण माफ करने की घोषणा कर दी। उन्होंने कहा, चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार बनने के 10 दिन के भीतर किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था। इसके साथ ही मक्के का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1700 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 2500 रुपये प्रति क्विंटल करने का भरोसा दिया था। मुझे बताते हुए खुशी है कि हमने ये दोनों फैसले ले लिए हैं।
मनराखन ने कहा कांग्रेस किसानों का कर्ज माफ करती है तो भाजपा अडानी अंबानी जैसे उद्योगपतियों का जो जनता को समझ आ गया है। आज से ठीक 5 साल पहले प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पर भरोसा जताते हुए तीन चौथाई बहुमत देकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी। कांग्रेस सरकार ने जनता के भरोसे पर खरा उतरते हुए कई ऐतिहासिक फैसले लिए जिससे प्रदेश के किसान, मजदूर समेत सभी वर्गों का उत्थान हुआ है। कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़िया संस्कृति को सहेजने के लिए कई कार्य किए, जिससे आज सबको लगता है कि अब प्रदेश में उनकी अपनी छत्तीसगढ़िया सरकार है.
मनराखन ने कहा अगर गलती से भाजपा की सरकार आ जाएगी तो फिर ना तो किसानों का कर्ज माफ होगा, ना 20 क्विंटल पर खरीदी हो पाएगी, ना स्वामी आत्मानंद स्कूलों का संचालन होगा, गोबर की खरीदी होगी और ना ही गरीबों को मुफ्त राशन मिल जाएगा। कांग्रेस की सभी जनहितैषी योजनाओं को भाजपा बंद कर देगी।