[the_ad id="217"]

कल शाही बग्गी में सवार होकर निकलेंगे राजा आर्यव्रत सिंह नगर भ्रमण कर के फतेह मैदान में करेंगे रावण वध

कल शाही बग्गी में सवार होकर निकलेंगे राजा आर्यव्रत सिंह नगर भ्रमण कर के फतेह मैदान में करेंगे रावण वध

खैरागढ़:- अत्यंत हर्ष का विषय है कि खैरागढ़ रियासत कालीन परम्परा के अनुसार खैरागढ़ राजघराना के द्वारा इस वर्ष भी विजयादशमी का गौरवशाली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया गया है | इस अवसर पर खैरागढ़ राजपरिवार के राजा आर्यव्रत सिंह (पुत्र दिवंगत राजा देवव्रत सिंह) शाही बग्गी में सवार होकर नगर भ्रमण करेंगे । उसके पश्चात राजा फतेह सिंह खेल मैदान मे भव्य रंग बिरंगी आतिशबाजी के बीच रावण दहन किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम मे नगरवासी व क्षेत्रवासी अधिक संख्या में मौजूद रहेंगे।

“कार्यक्रम की रुपरेखा इस प्रकार है” संध्या 5 बजे कमल विलास पैलेस के समीप रश्मि देवी नगर खैरागढ़ मे राजा आर्याव्रत सिंह से भेट एवं स्वल्पाहार रखा गया है। उसके बाद शाम 6 बजे सिविल लाइंस स्थित माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना के पश्चात शाही जुलुस का नगर भ्रमण के लिए प्रस्थान। नगर भ्रमण पश्चात ऐतिहसिक राजा फतेह सिंह खेल मैदान मे रावण दहन ,उसके तत्पश्चात “छत्तीसगढ़ी संस्कृतिक कार्यक्रम मोर मयारू का कार्यक्रम” भी रखा गया है।

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply