[the_ad id="217"]

सामान्य आब्जर्वर, पुलिस आब्जर्वर और व्यय आब्जर्वर का संपर्क नम्बर आम नागरिक, राजनीति दलों के लिए जारी

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त तीन आर्ब्जवर खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिला पहुंचे

खैरागढ़ :-  भारत निर्वाचन आयोग द्वारा खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमशः 73 खैरागढ़ और 74 डोंगरगढ़ (आंशिक) के लिए नियुक्त सामान्य आर्ब्जवर नर्मदेश्वर लाल , पुलिस आर्ब्जवर विजयकुमार और व्यय आर्ब्जवर शोभन सूत्रधार ने अपना संपर्क नंबर आम नागरिक, राजनीति दलों के लिए जारी किया है। साथ ही आर्ब्जवरो से मिलने का समय भी निर्धारित किया गया है।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 73 खैरागढ़ और 74 डोंगरगढ़ (आंशिक) विधानसभा क्षेत्र के लिए नर्मदेश्वर लाल को सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किया गया है, जो इंदिराकला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ कैंपस 1 के विश्राम गृह कक्ष में रुके है। इनका मोबाईल नंबर 6264640383 है तथा इसने मिलने का समय शाम 5 बजे से 6 बजे तक निर्धारित किया गया है। विजय कुमार  को पुलिस प्रेक्षक नियुक्त किया गया है, जो इंदिराकला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ कैंपस 1 के विश्राम गृह कक्ष में रहते हैं। इनका मोबाईल नंबर 7587016489 है, तथा इनसे मिलने का समय सुबह 10 बजे से 11 बजे तक निर्धारित है। इसी प्रकार श्री शोभन सूत्रधार (आईआरएस) को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है, जो पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस खैरागढ़ के कक्ष में ठहरे हुए है। इनका मोबाईल नंबर 7587016488 है, तथा इसने मिलने का समय सुबह 9:30 बजे से 10:30 बजे तक निर्धारित है।

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply