[the_ad id="217"]

चैत्र नवरात्र में पहली बार राजफेमिली में विराजीं मां दुर्गा

चैत्र नवरात्र में पहली बार राजफेमिली में विराजीं मां दुर्गा

खैरागढ़ :- चैत्र नवरात्रि के तहत राजफेमिली में पहली बार माता की प्रतिमा स्थापित की गई। नवरात्रि के पहले दिन रविवार को श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ माता प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा बरेठपार से निकलते हुए इतवारी बाजार, तुरकारीपारा, पुराना बस स्टैंड, बस स्टेशन, इंदिरा कला होते हुवे राजफेमिली पहुंची। यहां पूजा-अर्चना के साथ माता प्रतिमा की स्थापना की गई। श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरीत किया गया।

समिति के लाल सौर्यदित्य सिंह ने बताया दोपहर 12 बजे से शोभायात्रा निकाली गई। तीन से चार घंटे बाद शोभायात्रा प्रतिमा स्थापना स्थल पहुंची। यहां पंडित जी ने पूजा-अर्चना की। शाम 6.30 माता की प्रतिमा पंडाल में स्थापित की गई। इसके बाद पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चार किया गया। अर्पित सिंह के द्वारा मूर्ति कि स्थापना की गई। पूजा शाम 7.30 बजे तक चली। इसके बाद रात 8 बजे आरती की गई। प्रतिमा स्थापना के दौरान राजपरिवार दुर्गा उत्सव समिति के सभी समिति सदस्यों के साथ श्रद्धालु भी मौजूद रहे।

दशहरे के बाद किया जायेगा माँ की प्रतिमा का विसर्जन

नवरात्रि के तहत रोजाना सुबह 8 और रात 7 बजे माता की आरती की जाएगी। दशहरे के बाद प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। चैत्र नवरात्रि में पहली बार विराजी मां दुर्गा के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालु बहुत अधिक संख्या में पहुंच रहे हैं।

Facebook
Twitter
WhatsApp

Leave a Reply

[the_ad id="219"]
POLL
What does "money" mean to you?
  • Add your answer
BREAKING NEWS
LIVE CRICKET